• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय वाणिज्य दूतावास में खालिस्तानी समर्थकों ने लगाई आग

Writer D by Writer D
04/07/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Indian Consulate
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सैन फ्रांसिस्को। अमेरिकी शहर सैन फ्रांसिस्को में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास (Indian Consulate) पर हमले की घटना सामने आई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना रविवार सुबह 1.30 से 2.30 कथित तौर पर कुछ खालिस्तानी समर्थकों (Khalistani Supporters) ने दूतावास पर हमला बोलते हुए आग लगा दी। पिछले पांच महीने में इस तरह की यह दूसरी घटना है जब खालिस्तानी समर्थकों की ओर से भारतीय दूतावास को निशाना बनाया गया है।

स्थानीय चैनल दीया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका ने घटना की कड़ी निंदा की है। दूतावास (Indian Consulate) में आग जब तक विकराल रूप लेती उससे पहले ही सैन फ्रांसिस्को फायर डिपार्टमेंट ने काबू पा लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, आग की वजह से दूतावास को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है और न ही कोई कर्मचारी घायल हुआ है। कथित तौर पर खालिस्तानी समर्थकों ने घटना को लेकर एक वीडियो भी जारी किया है। हालांकि, चैनल इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

#BREAKING: Khalistani radicals set afire at the Indian Consulate in #SanFrancisco, United States on July 2nd. Fire was immediately brought under control. Local law enforcement and FBI are investigating the matter. No arrests made yet. Khalistani radicals have released a video. pic.twitter.com/lQ3esZ1Let

— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) July 3, 2023

खालिस्तानी समर्थकों की ओर से शेयर किए गए वीडियो में दावा किया गया है उन्होंने ग्रुप के हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में गोली मारकर हत्या के विरोध में दूतावास पर हमला बोला है। निज्जर की कनाडा के सरे में दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। निज्जर सिख फ़ॉर जस्टिस (SFJ) से भी जुड़ा हुआ था और कनाडा में गुरु नानक सिख गुरुद्वारे का अध्यक्ष भी था।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने ट्वीट करते कहा, अमेरिका सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास (Indian Consulate) के खिलाफ कथित बर्बरता और आगजनी के प्रयास की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने इसे अमेरिका में विदेशी राजनयिकों के खिलाफ अपराध बताया है।

मार्च में दूतावास पर बोला था हमला

इससे पहले मार्च में खालिस्तानी समर्थकों की ओर से सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास पर हमला किया और भवन का नुकसान पहुंचाया था। घटना की भारत और अमेरिकी सरकार की ओर से निंदा की गई थी और हमले में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की गई थी।

पहली ही बारिश में खुल गई नगर निगम की पोल, बलरामपुर हॉस्पिटल के पास सड़क धंसी

हमले को अंजाम देने के लिए खालिस्तानी समर्थक प्रदर्शनकारियों ने नारा लगाते हुए दूतावास परिसर के सामने लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ते हुए अंदर घुस गए थे और वहां दो खालिस्तानी झंडे लगा दिए थे। हालांकि, दूतावास के कर्मचारियों ने जल्द ही इन झंडों को हटा दिया था। इससे पहले लंदन में भी कुछ इसी तरह की घटना सामने आई थी जब खालिस्तानी समर्थकों की भड़ी ने लंदन में स्थिति भारतीय दूतावास पर हमला बोला दिया था। दूतावास पर लगे तिरगे के साथ छेड़छाड़ भी की गई थी।

Tags: # world newsamerica Newsindian consulateinternational NewsKhalistankhalistani supportersSan Francisco
Previous Post

पहली ही बारिश में खुल गई नगर निगम की पोल, बलरामपुर हॉस्पिटल के पास सड़क धंसी

Next Post

इस देश ने एक साथ पांच अपराधियों को दी मौत की सजा, पूजा स्थल पर हमला करने के थे दोषी

Writer D

Writer D

Related Posts

Kabul Attacked
Main Slider

काबुल में कत्लेआम: पाकिस्तानी बमबारी में अस्पताल तबाही का मंजर, तालिबान ने दी ‘जंग’ की खुली चेतावनी

17/03/2026
Nepal Bus Accident
अंतर्राष्ट्रीय

गोरखा में भीषण बस हादसा, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की जान गई

15/03/2026
A van broke through a security barricade at the White House.
Main Slider

व्हाइट हाउस की सुरक्षा बैरिकेड तोड़कर अंदर घुसी वैन, ड्राइवर अरेस्ट

11/03/2026
Petroleum
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में गहराया ईंधन संकट: बचा है सिर्फ 14 दिनों का पेट्रोलियम स्टॉक

06/03/2026
Balen Shah's magic worked in Nepal
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल चुनाव: जेन-Z आंदोलन का असर, बालेन शाह के नेतृत्व में आरएसपी का ऐतिहासिक प्रदर्शन

06/03/2026
Next Post
sentenced to death

इस देश ने एक साथ पांच अपराधियों को दी मौत की सजा, पूजा स्थल पर हमला करने के थे दोषी

यह भी पढ़ें

cm yogi

वाची और पंखुड़ी के बाद स्कूल में प्रवेश को लेकर सीएम से मिलीं नन्ही मायरा

01/09/2025
Pregnant

गर्भावस्था के दौरान सेब खाने के होते है फायदे

24/01/2022
Maha Kumbh will give a new identity to religious tourism in UP

प्रयागराज महाकुम्भ से यूपी के धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान

03/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version