Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम भगवंत मान को मिली जान से मारने की धमकी, आतंकी पन्नू ने गैंगस्टर से कही ये बात

CM Bhagwant Mann

Khalistani terrorist Pannu threatened to kill CM Bhagwant Mann

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) को जान से मारने की धमकी मिली है। खालिस्तान समर्थक और सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Khalistani Terrorist Pannu) ने भगवंत मान को धमकी दी है। पन्नू ने 26 जनवरी को भगवंत मान पर हमला करने के लिए गैंगस्टर को साथ आने के लिए कहा है।

दरअसल सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) पंजाब में गैंगस्टर्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहे हैं और राज्य में गैंगस्टर्स पर नकेल कसना शुरू कर दिया गया है। गैंगस्टर्स पर हो रहे सख्त एक्शन का आतंकी पन्नू फायदा उठाना चाहता है और उनसे अपनी हमदर्दी जता रहा है। इसीलिए उसने गैंगस्टर्स को अपने साथ आने के लिए कहा है।

करणी सेना के कार्यकर्ता की हत्या, मुख्यारोपी गिरफ्तार

खालिस्तानी आतंकी ने 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) और डीजीपी गौरव यादव को जान से मारने की धमकी दी है। इसके लिए उसने अपराधियों को साथ रहने की अपील की है।

Exit mobile version