• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खालिस्तानी आतंकी सुख बिकरीवाल दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, दुबई से किया गया डिपोर्ट

Writer D by Writer D
31/12/2020
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, पंजाब, राष्ट्रीय
0
Khalistani terrorist Sukh Bikriwal

Khalistani terrorist Sukh Bikriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खालिस्तानी आतंकियों पर शिकंजा कसने में लगी सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। पंजाब का मोस्ट वांटेड गैंग्सटर और खालिस्तानी आतंकी सुख बिकरीवाल को भारत लाया गया है। गुरुवार को ही उसे दुबई से डिपोर्ट किया गया है।

सुख बिकरीवाल पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर पंजाब में टारगेट किलिंग करवाता था। पंजाब के शौर्य चक्र विजेता बलविंदर संधु की हत्या करवाने में भी सुख बिकरीवाल का हाथ था। इसके अलावा पंजाब के नाभा में जो जेल तोड़ने की घटना हुई थी, सुख उसमें भी शामिल था।

Delhi Police Special Cell arrests gangster Sukh Bikriwal at the Delhi airport following his deportation from Dubai pic.twitter.com/KpRqmVT9r6

— ANI (@ANI) December 31, 2020

अब जब सुख बिकरीवाल भारतीय एजेंसियों के हत्थे चढ़ा है, तो उससे पूछताछ की जाएगी। साथ ही पंजाब में खालिस्तानी लिंक समेत अन्य टारगेट किलिंग से जुड़े मामलों पर बड़े खुलासे हो सकते हैं।

गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले ही पंजाब में होने वाली टारगेट किलिंग को लेकर खुफिया एजेंसियों की जांच पूरी हुई थी, जिसमें ISI और खालिस्तानी आतंकियों के गठबंधन की बात सामने आई थी।

ISI के इशारे पर ही सुख बिकरीवाल ने पंजाब में शिवसेना नेता हनी महाजन पर अपने शूटरों से गोली चलवाई थी, जिसमें हनी महाजन को 4 गोली लगी, जबकि पड़ोसी की मौत हो गई थी। इसके अलावा बलविंदर संधू की हत्या को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया। दुबई में बैठा बिकरीवाल ISI और खालिस्तानी आतंकियों के बीच एक ब्रिज की तरह काम कर रहा है।

Tags: dubaigangster sukh bikriwal brought to indiakhalistani terrorist deportmost wanted khalistani terrorist sukh bikriwalNational newsPunjab News
Previous Post

यमन हवाई अड्डे पर हुए हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हुई, 100 घायल

Next Post

पुलिस मुठभेड़ में आगरा बैंक लूट में वांछित बदमाश गिरफ्तार, लूट के छह लाख बरामद 

Writer D

Writer D

Related Posts

Kapil Sibal
राजनीति

ईरानी दूतावास पहुंचे राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल, खामेनेई की हत्या पर व्यक्त की संवेदना

06/03/2026
UPSC
Main Slider

UPSC सिविल सेवा एग्जाम का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

06/03/2026
Dhurandhar 2
Main Slider

धुरंधर 2 के ट्रेलर रिलीज की तारीख कन्फर्म, रणवीर सिंह ने बताया डेट और टाइम

06/03/2026
pm modi
Main Slider

खेती और विश्वकर्मा अर्थव्यवस्था की मुख्य नींव: पीएम मोदी

06/03/2026
Dismissed
Main Slider

भ्रष्टाचार पर चला सीएम योगी का चाबुक, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक बर्खास्त

06/03/2026
Next Post
robber arrest

पुलिस मुठभेड़ में आगरा बैंक लूट में वांछित बदमाश गिरफ्तार, लूट के छह लाख बरामद 

यह भी पढ़ें

horoscope

28 अप्रैल राशिफल: जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

28/04/2022
Asim Munir

आसिम मुनीर होंगे पाकिस्तान के नए चीफ आर्मी, जनरल बाजवा की लेंगे जगह

24/11/2022
ISL

ISL में केरला के खिलाफ हैदराबाद ने जीता खिताब

21/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version