Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खामेनेई की पत्नी मंसूरेह की मौत, अमेरिकी-इजराइली हमले में हुई थीं घायल

Khamenei-Mansoureh

Khamenei-Mansoureh

अमेरिकी हमले ईरान के राष्ट्रपति अयातुल्लाह अली खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोजस्तेह ( Mansoureh) की भी मौत हो गई है। हमले के बाद वो घायल हुई थीं। आज  इलाज के दौरान उनकी उनकी मौत हो गई। मंसूरेह ( Mansoureh) ने 1964 में खामेनेई से शादी की थी. वह हमेशा सार्वजनिक जीवन से दूर रहीं और किसी भी सरकारी कार्यक्रम में बहुत कम नजर आती थीं।

खामेनेई और उनकी पत्नी (Khamenei-Mansoureh) के छह बच्चे है। चार बेटे और दो बेटियां। बेटों के नाम मोस्तफा, मोजतबा, मसूद और मेयसाम हैं। बेटियों के नाम बोशरा और होदा हैं।

अमेरिका-इजराइल से युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान सामने आया है। ईरान ने कहा है कि हमने खुद को लंबे युद्ध के लिए तैयार किया है। हमने युद्ध शुरू नहीं किया, हम पर युद्ध थोपा गया। हम लड़ेंगे और अपना बचाव करेंगे।

चीन ने ईरान के समर्थन में बयान दिया है। उसने कहा है कि ईरान अपनी रक्षा के लिए लड़ रहा है। वह अपनी संप्रभुता के लिए लड़ रहा है। हम ईरान का समर्थन करते हैं। स्पेन के प्रधानमंत्री ने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइली मिलिट्री ऑपरेशन की निंदा की है। पीएम ने कहा कि ईरान पर हमले इंटरनेशनल कानून का उल्लंघन है। बातचीत से समाधान निकालना चाहिए।

Exit mobile version