Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खेसारी यादव के गाने ‘इश्क़’ ने मचाई धूम, 46 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

Khesari Yadav

Khesari Yadav

भोजपुरी सुपस्टार खेसारीलाल यादव ने लंदन से वापस आने के बाद गाना ‘इश्‍क’ बनाया और यह स्‍पीड रिकॉर्ड भोजपुरी म्‍यूजिक चैनल पर रिलीज किया गया। इस गाने को देखते ही देखते उनके फैंस ने सिर आंखों पर बैठा लिया और अभी तक इस गाने को 46 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को खेसारीलाल यादव ने गाया है।

इस गाने में खेसारीलाल की जोड़ी कनिष्‍का नेगी के साथ खूब जमती हुई नजर आ रही है। इस गाने का लिरिक्‍स यादव राज और म्‍यूजिक विनय विनायक का है। इस गाने को मिले ऑडियंस के प्‍यार से खेसारीलाल यादव गदगद हैं। इसके लिए उन्‍होंने सभी का आभार भी व्‍यक्‍त किया है।

Video

बात दें, खेसारीलाल यादव इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। बता दें, ‘लिट्टी चोखा’ से खेसारीलाल का बहुत पुराना नाता है। उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था, जब दिल्ली में उन्हें ‘लिट्टी चोखा’ बेचना पड़ा था।

Uttarakhand: कोरोना संक्रमित चीफ मिनिस्टर त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली एम्स रेफर

अब जल्द ही खेसारीलाल भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्‍म के निर्देशक पराग पाटिल होंगे। काजल राघवानी और खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ के जरिए बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित और पिछड़ी जातियों के शोषण को पर्दे पर उकेरा जाएगा।

Exit mobile version