Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खेसारी यादव के गाने ‘रेड लिपस्टिक’ ने मचाई धूम, वीडियो को मिले 3.6 करोड़ व्यूज

खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव

भोजपुरी फिल्म-म्यूजिक इंडस्ट्री के स्टार खेसारी लाल यादव अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के लिए मशहूर हैं। खेसारी लाल यादव का कोई भी नया गाना रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर छा जाता है। इसी कड़ी में उनका रिलीज हुआ भोजपुरी गाना यू-ट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

18 अगस्त 2020 को रिलीज हुए इस गाने को अब तक 3.6 करोड़ व्यूज मिल चुके है। इस गाने का ऑडियो और वीडियो वर्जन दोनों ही कमाल के है। गायक खेसारी लाल यादव और खुशबू तिवारी ने इस गाने को बड़े सुंदर तरीके से गाया है। गाने के बोल यादव राज और संगीत आर्या शर्मा के हैं. यही कारण है फैंस इस गाने को काफी पदंस कर रहे हैं।

Bigg Boss14 : बिग बॉस के घर में शहनाज का प्रवेश, सलमान को दी फ्लाइंग किस

स्पीड रिकार्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह गाना भोजपुरी फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। गाने के वीडियो में भोजपुरी अभिनेता खेसारी काफी गुड लुकिंग नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव और खुशबू तिवारी का ‘रेड लिपस्टिक’  गाना, उनके फैन फॉलोइंग द्वारा खूब देखा जा रहा है।

‘रेड लिपिस्टिक’ गाने को खेसारी लाल यादव और खुशबू तिवारी ने गाया है। 18 अगस्त 2020 को अपलोड हुए खेसारी के इस वीडियो सॉन्ग को खूब पसंद किया जा रहा है। हमेशा की तरह खेसारी यादव के इस गाने क भी बेहद प्यार मिला है।

Exit mobile version