Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खेसारी यादव के गाने ने मचाया धमाल, वीडियो को मिले एक करोड़ व्यूज

Khesari Yadav

Khesari Yadav

मशहूर भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव के गाने इन दिनों धमाल मचा रहे हैं। नए साल में उनके कई गाने रिलीज हो चुके हैं, जो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इन गानों को करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। इसी कड़ी में खेसारी लाल यादव का एक नया भोजपुरी गाना ‘धोखेबाज हो गया’ धूम मचा रहा है।

रिलीज होने के 10 दिनों के भीतर इस गाने को यू-ट्यूब पर 1 करोड़ बार से ज्यादा देखा जा चुका है। इस गाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। इस भोजपुरी हिट गाने को खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह फिल्माया गया है।

देखें वीडियो

इस गाने के लिरिक्स और म्यूजिक को श्याम देहाती और आजाद सिंह ने मिलकर तैयार किया है। SRK MUSIC यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस भोजपुरी गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। चांदनी सिंह और खेसारी लाल यादव की कैमिस्ट्री को लोग खूब देख रहे हैं।

इसे गाने के वीडियो को अभी तक 10,144,105 व्यूज मिल चुके हैं।

Exit mobile version