Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ओह माई गॉड 2 में नजर आएंगे खिलाड़ी कुमार, शिक्षा व्यवस्था पर होगी आधारित

akshay kumar

akshay kumar

फिल्म जगत के खिलाड़ी अक्षय कुमार की जल्द ही आने वाली फिल्म ओह माय गॉड-2 भारतीय शिक्षा व्यस्था के मुद्दों पर आधारित होगी। साल 2012 में रिलीज हुई ‘ओह माय गॉड’ में परेश रावल और अक्षय कुमार मुख्य रोल में नजर आए थे। आने वाली फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया था। अब इस फिल्म का सीक्वल ‘ओह माय गॉड 2’ भी बनाया जा रहा है।

सीबीएसई बोर्ड ने जारी किए सैंपल पेपर, पेपर को हल करने के लिए मिलेंगे 90 मिनट

इस सामाजिक कॉमेडी पिक्चर में खिलाड़ी कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की अहम भूमिका होगी। ‘ओह माय गॉड’ धर्म पर आधारित थी। वहीं ‘ओह माय गॉड 2’ इंडियन एजुकेशन सिस्टम पर आधारित होगी। इसमें पंकज त्रिपाठी मुख्य हीरो की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे, जैसे पहले वाली ‘ओह माय गॉड’ में परेश रावल ने निभाई थी, जबकि अक्षय भगवान कृष्ण के रूप में अपनी पिछली भूमिका ही निभाएंगे। फिल्म की कहानी परीक्षा दबाव और कॉलेज प्रवेश जैसे विषयों जैसे मुद्दों को भी उजागार करेगी। ‘ओह माय गॉड 2’ को अश्विन वर्दे और अक्षय कुमार साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Exit mobile version