Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

30 महीने के बाद जेल से निकली खुशी दुबे, सुप्रीम कोर्ट से मिली थी जमानत

Khushi Dubey

Khushi Dubey

कानपुर। कानपुर बिकरू कांड की आरोपी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे (Khushi Dubey) की आज शाम 7 बजे जेल से रिहाई हो गई। खुशी की रिहाई के समय उनके माता-पिता और वकील जेल के बाहर पहुंच गए थे।

जेल से रिहाई की खबर जब खुशी (Khushi Dubey) को मिली थी तब खुशी ने रो- रोकर अपने माता-पिता का आभार व्यक्त किया था। उनके परिवार वाले भी बहुत खुश हैं। खुशी (Khushi Dubey) के माता-पिता का कहना है कि न्याय में समय लगा, लेकिन न्याय मिला है।

8 पुलिस कर्मियों की हुई थी मौत

29 जून 2020 को खुशी (Khushi Dubey) की अमर दुबे से शादी हुई थी। 2 जुलाई 2020 की रात में कानपुर चौबेपुर थाने के पुलिस बिकरू गांव में दबिश देने पहुंची। इसी दौरान घात लगाए बैठे कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ पुलिस पर हमला कर दिया था। इस हमले में डीएसपी समेत 8 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी।

भाजपा राज में बेलगाम महंगाई को मिल रहा है पूरा संरक्षण: अखिलेश यादव

पुलिस ने आठ जुलाई को खुशी (Khushi Dubey) को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती समेत 17 मामले दर्ज किए थे।

Exit mobile version