Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्यार में धोखा खाए किडनैपर की ‘गर्लफ्रेंड’ बनी पुलिस अफसर, फिर बच्चे को छुड़ाया

इंदौर। बीते दिनों इंदौर शहर से एक मासूम बच्चे का अपहरण हो गया था। अपहरण की इस वारदात से इंदौर पुलिस हलकान थी। इस घटना को एक सनकी प्रेमी ने अंजाम दिया था क्योंकि उसकी प्रेमिका उसे छोड़ कर किसी और के साथ चली गई थी। इससे गुस्साए युवक ने प्रेमिका की मौसी के बेटे का अपहरण कर लिया था। अपहरण कर मासूम बच्चे को वह जंमें लेकर चल गया था। बच्चे के साथ अपहरणकर्ता जंगल में ही रह रहा था। साथ ही बच्चे की मां को फोन कर अपनी प्रेमिका को भेजने के लिए कह रहा था।

बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबियों पर कसा शिकंजा, फर्जीवाड़े में दो गिरफ्तार

महिला पुलिस अफसर ने किडनैपर से उसकी गर्लफ्रेंड बन कर बात की और उसे जंगल से बाहर निकलने पर गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, यह घटना इंदौर के चंदन नगर इलाके की है, जहां प्रेम की सनक ने एक युवक को इतना पागल कर दिया कि वह जुर्म करने पर उतारू हो गया। उसने जिस महिला से प्यार किया था, वो उसे छोड़कर चली गई थी। उसे वापस पाने के लिए युवक ने महिला की मौसी के बेटे का अपहरण कर लिया। उसके बाद महिला के परिजनों पर दबाव बनाने लगा।

PM Kisan की 7वीं किस्त का इंतजार, यहाँ चेक करें लिस्ट

पुलिस के अनुसार मासूम बच्चे की मां ने गुरुवार को चंदनगर थाने पहुंच कर बच्चे की गुमशुदगी के लिए रिपोर्ट दर्ज करवाने का प्रयास किया था। थाना प्रभारी ने जब उससे कुछ समय इंतज़ार करने को कहा तो पता चला कि घटना चंदन नगर की नहीं बल्कि गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले में महिला को तुरंत गांधी नगर थाना पहुंचाया। इस दौरान आरोपी का फोन अपह्रत बच्चे की मां के पास पहुंचा।

Exit mobile version