Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बीस लाख के लिए अपहरण, तीन गिरफ्तार

Kidnapping

Kidnapping of son of former DGP SVM Tripathi's sister

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के ठीकरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को 20 लाख रुपए के लिए अपहरण (Kidnapping)  करने के मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र के तीन आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) किया है।

डीएसपी महेश सुनैया ने आज बताया कि सेंधवा ग्रामीण क्षेत्र के धावड़ा निवासी मजदूरों के ठेकेदार प्रकाश का अपहरण करने के मामले में महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के अरुण बिचकुले, बीड़ जिले के कृष्णा चमनार और जलगांव जिले के तेर सिंह को कल गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से अपहरण में उपयोग की गई कार व कुछ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि 3 दिसंबर की रात्रि प्रकाश अपने दो अन्य साथियों संतोष सोलंकी और बली राम के साथ ठीकरी से भोइंदा जा रहे थे। इसी दौरान एक कार ने ओवरटेक कर उनके दुपहिया वाहन को रोका। कार में से तीन व्यक्ति उतरे और उन्होंने प्रकाश को जबरदस्ती खींचकर कार में बैठा लिया। उन्होंने शेष दो लोगों का भी पीछा किया, लेकिन वह भाग गए।

घटना के मामले में अगले दिन सूचना दिये जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया। इसी दौरान प्रकाश के साले मनोज के पास अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उन्होंने प्रकाश को बंधक बनाकर कर रखा है और 20 लाख रुपए देने पर उसे छोड़ देंगे। नहीं दिए जाने पर उसे मार दिया जाएगा।

इस दौरान सीसीटीवी फुटेज से कार का नंबर ट्रेस हुआ, जो महाराष्ट्र के सोलापुर जिले की पाई गई। ठीकरी थाना प्रभारी विक्रम बामनिया के नेतृत्व में पुलिस टीम महाराष्ट्र के सोलापुर क्षेत्र के टेंभुर्णी थाना क्षेत्र पहुंची और उन्होंने स्थानीय पुलिस ,मुखबिर और तकनीकी संसाधनों की मदद से एक झोपड़ी में बंधक बनाए गए प्रकाश का पता लगा लिया।

इसके बाद तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में कार का चालक फिलहाल फरार है।

उन्होंने बताया पर दरअसल प्रकाश मजदूरों का ठेकेदार है। और वह महाराष्ट्र में कृषकों से राशि लेकर उन्हें गन्ना काटने हेतु मजदूर उपलब्ध कराता है। आरोपियों का कहना था कि प्रकाश पर उनके करीब 20 लाख रुपए बकाया है। तीनों आरोपी महाराष्ट्र में कृषकों के लिए मजदूर लाने का काम करते हैं।

Exit mobile version