• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

RJD नेता का स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने किया अपहरण

Writer D by Writer D
14/03/2023
in बिहार, क्राइम, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Kidnapping

Kidnapping of son of former DGP SVM Tripathi's sister

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

छपरा। बिहार के छपरा में RJD नेता और पूर्व युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील राय का अपहरण (Kidnapping) हो गया है। जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो सवार अज्ञात आरोपियों ने तड़के 4 बजे अपहरण की वारदात को अंजाम दिया। अपहरण की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। ये वारदात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास हुई है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह तड़के 4 बजकर 35 मिनट के आसपास सफेद स्कॉर्पियो में अज्ञात बदमाशों ने राजद नेता सुनील राय का अपहरण (Kidnapping) कर लिया। स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने सुनील राय के ऑफिस के पास से उनका अपहरण किया है। इस वारदात की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली और जांच में जुट गई है।

सुनील राय के पिता रामविलास राय ने बताया कि आज सुबह किसी ने उनके बेटे को फोन करके बुलाया। जिसके बाद सुनील राय अपने घर के पास स्थित कार्यालय के पास पहुंचे। उसी समय सफेद स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने उन्हें जबरन खींचकर अपनी स्कॉर्पियो में बैठा लिया और फरार हो गए।

सुनील राय के पिता ने किसी भी पुराने विवाद की घटना से इनकार किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिसने भी फोन किया वह मेरे बेटे का जानने वाला था। तभी उनका बेटा उनलोगों से मिलने के लिए बाहर आया था।

यूपी में तीन IPS अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

वहीं, सारण जिला राजद जिलाध्यक्ष सुनील राय ने भी घटना की जानकारी मिलने पर अपह्रत सुनील राय के घर जाकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने इस घटना को अनहोनी बताया।

इस घटना के बारे में जब मुफ्फसिल थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। अपहरण की पूरी वारदात उनके कार्यालय में लगे सीसीटीवी में दर्ज हो गई है।

Tags: bihar newschapra newsNational news
Previous Post

यूपी में तीन IPS अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

Next Post

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े लोगों को कार ने रौंदा, पांच की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

गढ़वाल और कुमाऊं में स्थापित होंगे ‘स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन’ : सीएम धामी

13/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कौशल बढ़ाते रहें युवा, अवसरों की कोई कमी नहीं: ए के शर्मा

13/03/2026
Rajnath Singh
Main Slider

योगी सरकार ने लखनऊ को बनाया वर्ल्डक्लास सिटी: रक्षा मंत्री

13/03/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

लखनऊ अब वाकई ‘मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं’ का प्रतीक बना: सीएम योगी

13/03/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड के वित्तीय प्रबंधन को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना : सीएम पुष्कर

13/03/2026
Next Post

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े लोगों को कार ने रौंदा, पांच की मौत

यह भी पढ़ें

Elaichi Sharbat

गर्मी में ठंडक देगा ये शरबत, खुशबू और जयका दोनों ही है कमाल के

13/04/2025
Sharadiya Navratri

चैत्र नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशती का पाठ, माता रानी पूरी करेंगी सभी मनोकामनाएं

07/04/2024
Indian Consulate

भारतीय वाणिज्य दूतावास में खालिस्तानी समर्थकों ने लगाई आग

04/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version