Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किन्नर अखाडा प्रमुख लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

Kinnar Akhada

Kinnar Akhada

हरिद्वार महाकुंभ में आज दूसरा शाही स्नान था। इस दौरान अखाड़ों और आम लोगों ने स्नान किया। स्नान के दौरान हर की पौड़ी पर बिगड़ी किन्नर अखाड़ा प्रमुख लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की तबीयत बिगड़ गई.

जानकारी मिलते ही प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में हर की पौडी से एंबुलेंस को बुलाया गया और उनको अस्पताल ले जाया गया।

लखनऊ के कोविड अस्पताल हुए भगवा, सीएम योगी ने संभाला मोर्चा

जानकारी के अनुसार गंगा स्नान के बाद जैसे ही वह गंगा सभा कार्यालय से आगे निकली वैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह लड़खड़ाने लगीं।

जिसके बाद सर पर हाथ रखते हुए वह कुछ कदम आगे बढ़ी, लेकिन अचानक उनके भक्तों ने उन्हें संभाला लिया। बाद में प्रशासन ने एंबुलेंस में उन्हें अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

Exit mobile version