• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहली बार पार्षद के बाद ग्राम प्रधान बनी ‘किन्नर’ काजल किरन

Writer D by Writer D
02/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, ख़ास खबर, राजनीति
0
'Kinnar' Kajal Kiran

'Kinnar' Kajal Kiran

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीणों के बीच सबसे अधिक दिलचस्पी ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए है और सभी की निगाहें रविवार को हो रही मतगणना पर रही। यहां पर बिकरु और सेन पश्चिम पारा का चुनाव सभी के लिए दिलचस्प रहा और सभी लोग यह देखना चाहते थे कि जीत का सेहरा किसके सिर पर बंधता है।

सेन पश्चिम पारा में किन्नर काजल किरण प्रधान बनी जो पहले महानगर से पार्षद भी रह चुकी हैं। वहीं देश और दुनिया में चर्चित रहे बिकरु में मधु ने जीत दर्ज की है। इस प्रकार काजल किरण पहली ऐसी किन्नर प्रधान बनीं जो पार्षद भी रह चुकी हैं।

बिधनू ब्लॉक के सेन पश्चिम पारा की रहने वाली किन्नर काजल किरन करीब 40 वर्षों से कानपुर महानगर में रह रही थीं। वर्ष 2006 में वह पशुपति नगर वार्ड 48 (वर्तमान वार्ड 66) से भारी मतों से जीतकर पार्षद बनीं थी और क्षेत्र का विकास भी कराया था। वर्ष 2012 में उन्होंने महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

जीत के बाद ‘दीदी’ बोली, बोलीं- मुझे पता था, लगेगी डबल सेंचुरी

चुनाव में उन्हें जीत जरुर नहीं मिली, लेकिन जनता ने सम्मानजक मत दिये थे। शहर में पार्षद के दौरान कराए गये उनके विकास कार्यों की आज भी चर्चा होती है। लेकिन एक वर्ष पहले सेन पश्चिम पारा से फत्तेपुर गोही रोड पर मकान भी बनवा लिया है, जिसके बाद से वह स्थाई रुप से गांव में ही रह रही हैं और गांव के विकास की ठान ली। इसी के तहत चार अप्रैल को उन्होंने बिधनू ब्लॉक में ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए नामांकन कराया और रविवार को हुई मतगणना में अपने प्रतिद्वंदी गुडिया देवी को 185 मतों से हराकर जीत दर्ज की।

जीत के जश्न में बेकाबू हुए TMC के कार्यकर्ता, BJP ऑफिस में लगाई आग

मंगलामुखी किन्नर समाज की राष्ट्रीय महासचिव काजल किरण ने जीत के बाद कहा कि शहरी वातावरण से मोह भंग हो गया है और अब गांव में विकास कराने की ठान ली है। उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए हर संभव प्रयास करुंगी और जो भी योजनाएं सरकार की आएंगी पारदर्शिता के साथ लाभार्थियों को लाभ दिलाने का काम करुंगी। काजल किरण की जीत से जहां गांव वाले उनके समर्थक खुश हैं तो वहीं मंगलामुखी समाज भी खुशी को इजहार कर रहा है।

Tags: 'Kinnar' Kajal KiranPanchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat Chunav Newsup panchayat chunav
Previous Post

बटलर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की बड़ी जीत 

Next Post

‘बिकरु’ में 25 साल बाद उगा लोकतंत्र का सूरज, मधु बनीं प्रधान

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
bikeru gram pradhan

'बिकरु' में 25 साल बाद उगा लोकतंत्र का सूरज, मधु बनीं प्रधान

यह भी पढ़ें

पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग में तीन की मौत, पांच घायल

01/01/2022
Arvind Kejriwal

‘मैं रोज इन्सुलिन मांग रहा हूं।…,’ केजरीवाल ने तिहाड़ जेल सुप्रिडेंटेंट को लिखी चिट्ठी

22/04/2024
immunity

बदलते मौसम में हेल्दी रहने के लिए इनका करें सेवन

27/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version