• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किन्नौर भूस्खलन: पांच दिन बाद दो और शव मिले, मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हुई

Writer D by Writer D
16/08/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
Kinnaur accident

Kinnaur accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के निगुलसरी में नेशनल हाईवे पर हुए भूस्खलन में लापता लोगों की तलाशी में जुटी टीमों ने पांच दिन बाद दो और शव बरामद कर लिए हैं। सोमवार को दोनों शव क्षत-विक्षत अवस्था में मलबे व पत्थरों के नीचे से निकाले गए हैं और इनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निदेशक सुदेश कुमार मोक्टा ने सोमवार को बताया कि आज सुबह दो शवों की बरामदगी के साथ अबतक 25 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। वहीं हादसे के शिकार कुछ लोग अभी भी लापता हैं और इनकी तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर पहाड़ी से पत्थरों के गिरने की आशंका की वजह से बचाव अभियान बाधित हो रहा है।

गौरतलब है कि बचाव दलों ने हादसे के बाद 13 लोगों को सुरक्षित बचाया है। इनमें दो गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि 11 अन्य को आंशिक चोटें लगी हैं। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की फौरी राहत की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राज्यसभा सदस्य जगत प्रकाश नड्डा ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है।

काबुल एयरपोर्ट पर फायरिंग के बाद मची भगदड़, कई लोग घायल

निगुलसरी में बीते 11 अगस्त को दोपहर 12 बजे एचआरटीसी की एक बस, एक ट्रक, एक जीप और दो कारें भूस्खलन की चपेट में आए थे। जीप का अभीतक पता नहीं लग पाया है। वहीं हादसे के 20 घंटे बाद एचआरटीसी बस का सुराग मिल पाया। ये बस बुरी तरह चकनाचूर हो चुकी है और इसमें सवार अधिकतर लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बस के चालक व परिचालक सहित 13 लोगों को बचाव दल सुरक्षित बचाने में कामयाब रहे। हादसे के बाद कई लोग लापता हैं। आईटीबीपी, एनडीआरएफ एवं पुलिस की टीमें पिछले छह दिनों से राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बरसात के मौसम में भूस्खलन, बाढ़ एवं बादल फटने की घटनाओं में हर साल सैंकड़ों लोग मारे जाते हैं। इस वर्ष मानसून सीजन में अबतक बारिश से जुड़े हादसों में 266 लोगों की मौत हुई है। मानसून सीजन में बारिश के कारण चल एवं अचल संपति को 789 करोड़ का नुकसान पहुंचा है।

Tags: Himachal Pradeshkinnaur landslide
Previous Post

पीएम मोदी ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, CM ने जताया आभार

Next Post

अफगानिस्तान के प्रथम उपराष्ट्रपति सालेह ने नहीं छोड़ा देश, ट्वीट कर खुद ही जानकारी

Writer D

Writer D

Related Posts

6 killed after being hit by Kalka Express
Main Slider

यूपी में बड़ा रेल हादसा! कालका एक्सप्रेस ने छीनी 6 ज़िंदगियां, कई घायल

05/11/2025
Chaitra Purnima
धर्म

विवाह में आ रही अड़चन तो कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये उपाय

05/11/2025
Coconut Oil
Main Slider

चेहरे पर लगाएं ये फेसपैक, मिलेगा गुलाबों सा ग्लो

05/11/2025
Dum Aloo Lucknowi
Main Slider

स्वाद से भरपूर हैं दम आलू, भोजन को बनाएगी स्पेशल 

05/11/2025
Chaitra Purnima
धर्म

कार्तिक पूर्णिमा के दिन न करें ये काम, अशुभ परिणामों से घिर जाएगा जीवन

05/11/2025
Next Post

अफगानिस्तान के प्रथम उपराष्ट्रपति सालेह ने नहीं छोड़ा देश, ट्वीट कर खुद ही जानकारी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

घोसी का विकास नहीं, खुद का विकास रहा है विपक्ष का एजेंडा: सीएम योगी

02/09/2023
Satya Nadella

सत्या नडेला ने Microsoft को लेकर जताई चिंता, इस बात का सता रहा डर

20/09/2025

दाऊद इब्राहिम के करीबी अब्दुल माजिद को गुजरात एटीएस ने दबोचा, 24 साल से था फरार

27/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version