• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम सैनी की मौजूदगी में बेटी के साथ बीजेपी में शामिल हुईं कांग्रेस एमएलए किरण चौधरी

Writer D by Writer D
19/06/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Kiran Chaudhary

Kiran Chaudhary

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। एमएलए किरण चौधरी (Kiran Chaudhary)  और उनकी पूर्व सांसद बेटी श्रुति चौधरी (Shruti Chaudhary) ने पार्टी छोड़ दी है। किरण चौधरी (Kiran Chaudhary) अपनी बेटी श्रुति चौधरी के साथ आज हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) , केंद्रीय मंत्री और पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गईं।

बीजेपी में शामिल होने के बाद किरण चौधरी (Kiran Chaudhary) ने कहा, “ये फैसला मैंने हमारे नेतृत्व और हमारे पीएम जिन्होंने विकसित भारत का संकल्प रखा, उनसे प्रेरित होकर लिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के विकास के लिए जो कार्य किए हैं उसी के कारण दिल्ली में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी है।”

श्रुति चौधरी ने कहा, “ये बहुत गर्व की बात है कि मनोहर लाल खट्टर और पीएम मोदी ने चौधरी बंसी लाल के साथ काम किया है। हम बीजेपी में जुड़ रहे हैं ताकि हम देश और प्रदेश को मजबूती दे सकें। मैं अपने नेतृत्व मनोहर लाल खट्टर, नायब सिंह सैनी, तरुण चुघ का इस मौके के लिए धन्यवाद करती हूं।”

इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने कहा, “मैं किरण चौधरी (Kiran Chaudhary) और श्रुति चौधरी का अपनी पार्टी में बहुत-बहुत स्वागत और धन्यवाद करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि किरण चौधरी और श्रुति चौधरी के साथ मिलकर भाजपा एक परिवार की तरह हरियाणा को मजबूत करने का काम करेगी।”

किरण चौधरी (Kiran Chaudhary) और श्रुति चौधरी, दोनों ने कल मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे अपने अलग-अलग त्यागपत्र में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। साथ ही अपने पत्र में उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा और यह आरोप लगाया कि कुछ लोग पार्टी की प्रदेश इकाई को ‘निजी जागीर’ के रूप में चला रहे हैं। श्रुति चौधरी वर्तमान में कांग्रेस की हरियाणा प्रदेश इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष थीं। किरण हुड्डा की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के दौरान मंत्री रही थीं।

महेंद्रगढ़ से सशक्त उम्मीदवार थीं श्रुति चौधरी

पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने कहा, श्रुति चौधरी पहले सांसद भी रही हैं और महेंद्रगढ़ भिवानी सीट से सशक्त उम्मीदवार थीं, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन पार्टी का अपना फैसला होता है। पार्टी ने जो फैसला लिया होगा, वो सारे हालात देखकर लिया होगा। अब चुनाव के नतीजे आ चुके हैं तो उन बातों को छोड़ कर विधानसभा चुनाव की तैयारी करनी चाहिए। बृजेंद्र का कहना था कि टिकट वितरण को लेकर एक लंबी प्रोसेस होती है। पहले स्क्रीनिंग कमेटी बैठती है। ऊपर नाम भेजे जाते हैं। फिर CEC के पास नाम आते हैं। उसके बाद टिकटों का निर्धारण होता है। टिकट तो एक को मिलता है। दावेदार कई लोग होते हैं। बृजेंद्र बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

54वें जन्मदिन पर कांग्रेस हेडक्वार्टर पहुंचे राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर किया स्वागत

बता दें कि किरण चौधरी और श्रुति चौधरी दोनों ने मंगलवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना अलग-अलग इस्तीफा भेजा है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा पर परोक्ष रूप से हमला किया और आरोप लगाया कि पार्टी की स्टेट यूनिट को एक निजी जागीर के रूप में चलाया जा रहा है। श्रुति चौधरी इस समय हरियाणा कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष भी थीं। जबकि किरण चौधरी भिवानी जिले के तोशाम से मौजूदा विधायक हैं। उन्होंने बताया कि वो और पूर्व सांसद श्रुति चौधरी दोनों बुधवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगी।

चौधरी बंसी लाल की बहू हैं किरण (Kiran Chaudhary) 

किरण चौधरी (Kiran Chaudhary) , हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल की बहू हैं और उन्हें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा की कट्टर प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। हालांकि, हुड्डा के नेतृत्व वाले कांग्रेस शासन के दौरान किरण मंत्री भी रह चुकी हैं। हरियाणा की राजनीति में मां-बेटी का अच्छा खासा दखल है। राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। माना जा रहा है कि मां-बेटी के बीजेपी में आने से पार्टी को इसका लाभ मिल सकता है।

Tags: bjpCM Nayab Singh Sainiharayana newsKiran ChaudharyNational news
Previous Post

54वें जन्मदिन पर कांग्रेस हेडक्वार्टर पहुंचे राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर किया स्वागत

Next Post

राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवान की गोली लगने से मौत, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
Next Post
Ram Mandir

राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवान की गोली लगने से मौत, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Arrested

हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

02/02/2023
अमित शाह Amit Shah

शाह का ममता पर तंज, कहा- हेलिकॉप्टर खराब हो गया, लेकिन इसे साजिश नहीं बताऊंगा

15/03/2021
cm yogi

मझगांवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे सीएम योगी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version