Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भीषण सड़क हादसे में घायल हुए फेमस एक्टर, आईसीयू में चल रहा इलाज

Kiran Raj

Kiran Raj

कन्नड़ एक्टर किरण राज (Kiran Raj) एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं। हादसे के तुरंत बाद किरण राज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, एक्सीडेंट बहुत भयानक तरीके से हुआ, जिसमें किरण राज (Kiran Raj) की गंभीर चोटें आई और उनकी हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि किरण राज (Kiran Raj) मंगलवार को अपनी कार से जा रहे थे कि तेज रफ्तार के कारण उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और वह एक भयानक हादसे का शिकार हो गए। आईसीयू में भर्ती करने के बाद अब एक्टर की हालत स्थिर बताई जा रही है।


जानकारी के मुताबिक किरण (Kiran Raj) के साथ उनके एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी कार में मौजूद थे। हालांकि इस हादसे में किरण राज को चोटें आईं हैं, लेकिन उनके प्रोड्यूसर बाल-बाल बच गए हैं।

मलाइका अरोड़ा के पिता ने की सुसाइड, एक्ट्रेस के घर पहुंचे अरबाज़ खान

बता दें, किरण राज (Kiran Raj) कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने स्टार्स में से एक हैं। उनकी फिल्म ‘द रूलर’ लोगों को काफी पसंद आई थी। आईएमडीबी के मुताबिक, किरण ने साल 2005 में फिल्म राजामणिक्यम फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं।

Exit mobile version