Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कैंसर से जंग के बीच काम पर लौटी किरण खेर, फैंस हुए खुश

ऐक्ट्रेस और बीजेपी सांसद किरण खेर के फैंस बीते कई दिनों से उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं। किरण कैंसर से जंग लड़ रही हैं। इस बीच उनकी एक प्यारी तस्वीर आई है जो लोगों को बड़ी तसल्ली दे सकती है। इस फोटो में किरण खेर लैपटॉप पर काम करती दिख रही हैं। उनके इस पोस्ट पर पति अनुपम खेर ने भी हौसला बढ़ाया है।

किरण ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा है, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पीएम केयर फंड्स से पूरे देश में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। चंडीगढ़ को 4 मिले। उनमें से मुझे 2 का वर्चुअली उद्घाटन करने का सौभाग्य मिला। किरण के इस पोस्ट पर अनुपम खेर किरण के पोस्ट पर वेलडन लिखकर क्लैप इमोजी बनाया है।

किरण खेर को मल्टीपल मायलोमा है। यह एक तरह का ब्लड कैंसर है। उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। काफी समय तक किरण पब्लिक इवेंट्स और सोशल मीडिया से दूर रहीं। उन्होंने अपनी बीमारी की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। उनके पति अनुपम खेर समय-समय पर उनकी सेहत से जुड़े अपडेट्स देते रहे हैं।

CM ने की मां ब्रह्मचारिणी की आराधना, मृगाक्षी का किया अन्नप्राशन

किरण खेर ने जून के महीने में अपने वेल विशर्स और फैंस को थैंक्स कहने के लिए एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने कहा था कि इतना प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया। वहीं बेटे सिकंदर खेर के इंस्टाग्राम लाइव में भी एक-दो बार दिखाई दी हैं। हालांकि इस बीच उन्हें काम करते पहली बार देखा गया। इसे देखकर फैंस को खुशी है।

Exit mobile version