Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कीर्ति चक्र विजेता चेतन चीता AIIMS में भर्ती, हालत नाजुक

chetan cheetah

chetan cheetah

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी और कीर्ति चक्र विजेता चेतन चीता एम्स में भर्ती हैं। हरियाणा के झज्जर स्थित एम्स में उनका इलाज चल रहा है। चेतन चीता की इस हफ्ते की शुरुआत में कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि अभी भी वह वेंटिलेटर पर है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

कीर्ति चक्र विजेता चेतन चीता तीन हफ्ते से अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। अब उनका परिवार उन्हें एम्स झज्जर से एम्स दिल्ली या किसी और टॉप प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है।

हालांकि, जब सीआरपीएफ के अधिकारियों ने मामले को उच्च प्राथमिकता पर लिया, तो दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने व्यक्तिगत रूप से मामले की जांच की। चूंकि चेतन चीता अभी वेंटिलेटर पर हैं, इसलिए डॉक्टरों ने उनको शिफ्ट न करने की सलाह दी है। उनका ऑक्सीजन स्तर 95 है लेकिन फ्लक्चुएट कर रहा है।

CM योगी का बड़ा फैसला, यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा निरस्त

आपको बता दें कि 14 फरवरी, 2017 को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में एक मुठभेड़ के दौरान चेतन चीता को 9 गोलियां लगी थीं। उन्होंने दुश्मनों का बहादुरी से मुकाबला किया लेकिन गोली के घाव ने उन्हें शारीरिक रूप से कमजोर बना दिया।

इस मुठभेड़ में गोली लगने के कारण चेतन चीता की एक आंख भी चली गई लेकिन उन्होंने अदम्य साहस दिखाते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया था। चेतन चीता एक महीने से अधिक समय तक कोमा में रहने के बाद ठीक होकर घर लौटे और फिर ड्यूटी पर भी वापस आए। लेकिन एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Exit mobile version