Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किसान आंदोलन भाजपा सरकार की विफलता का जीवंत स्मारक है : अखिलेश

akhilesh yadav

akhilesh yadav

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता के अहंकार में भाजपा किसानों और देश के हर नागरिक की थाली का भी अपमान कर रही है।

श्री यादव ने रविवार को कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का एक महीना पूरा हो गया है। भाजपा अपने प्रिय पूंजीपति मित्रों का समर्थन करते हुए ऐसे रास्ते पर चल पड़ी है जो किसान, मजदूर एवं निम्न मध्यम वर्ग के खिलाफ जाता हैं।

उन्होने कहा “ कैसी विडम्बना है कि एक ओर तो भाजपा सरकार की ओर से आंदोलनकारी किसानों के बारे में तमाम अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं जबकि उनसे बातचीत की भी पेशकश की जा रही है। यह अपने अधिकारों के लिए सड़क पर बैठे किसानों का अपमान है। ‘किसान सम्मान‘ की नाममात्र धनराशि देने की आड़ में काले कृषि कानून लागू कर उनका हजारो-लाखों का नुकसान करना चाहती है।

कृषि कानूनों पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- भ्रम फैलाने में जुटे हैं नड्डा

श्री यादव ने कहा कि देश-प्रदेश में जबसे भाजपा सरकारें बनी हैं किसानों के लिए संकट के हालात बन गए हैं। किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिला। फसल बीमा योजना भी बीमा कम्पनियों की कारगुजारियों का शिकार बन गई है। वस्तुतः यह किसान आंदोलन भाजपा सरकार की विफलता का जीवंत स्मारक है। समाजवादी पार्टी अन्नदाता के साथ खड़ी है।

Exit mobile version