Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किसान आन्दोलन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा: नरेश टिकैत

नरेश टिकैत Naresh Tikait

Naresh Tikait

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत कहा कि किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। जिसे गाजीपुर बॉर्डर जाना है,वह शनिवार से जा सकता है।

श्री टिकैत शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित किसान महापंचायत को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों का आन्दोलन की मांगे पूरी होने तह जारी रहेग। दिल्ली की घटना से किसान के सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि समय समय पर सभी लोगों ने आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता का परिचय दिया है। जयन्त चौधरी के साथ हुए हाथरस व 2002 की विशाल जनसभा आदि इसके उदाहरण है।

किसान नेता ने कहा कि हमें भाजपा विधायक नंदकिशोर के व्यवहार का बुरा नहीं मानना चाहिए। आज उन्हीं की वजह इस आंदोलन को संजीवनी मिली है। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के आह्वान पर आयोजित इस किसान महापंचायत में पूरा विपक्ष एकजुट होकर शामिल हुआ। विपक्ष के सभी बड़े नेता अपने समर्थकों के साथ महापंचायत में पहुंचे।

सशक्त और समर्थ विधायिका बनाती है लोकतंत्र को शक्तिशालीः सीएम योगी

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद जयन्त चौधरी ने किसान महापंचायत को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह संकट की घड़ी है। इस घड़ी में हम सबको एकजुटता का परिचय देना होगा। उन्होंने कहा कि यहां मौजूद आप सभी बुजुर्ग अच्छी तरह से जानते है कि चै. चरण सिंह गरीब व किसानों के नेता थे तथा वो हमेशा गरीब किसान के हितों की बात करते थे। उन्होंने कहा कि यदि किसान मायूस होगा तो देश तबाह हो जायेगा।

रालोद नेता जयन्त चौधरी ने कहा कि आप सबको मालूम है कि जब वे हाथरस प्रकरण पर पीड़ित पक्ष से मिलने व उसे न्याय दिलाने की मंशा से वहां पहुंचे तो उन पर लाठियां फटकारी गयी। यह हम सबके अस्तित्व की लड़ाई है। यह लड़ाई अभी लम्बी लड़ी जानी है।

Exit mobile version