Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जानिए कैसे हथेली पर त्रिकोण का निशान व्यक्ति को बनता है धनवान

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली पर बने कई तरह के निशान और लकीरें व्यक्ति के जीवन में धन लाभ, मान-सम्मान और भाग्यशाली होने की तरफ इशारा करते हैं। हथेली पर रेखाओं के अतिरिक्त कई तरह के निशान व्यक्ति के भविष्य के बारे में कई जानकारियां देते हैं। आइए जानते हैं हथेली पर धन लाभ और मान सम्मान से जुड़े हुए कुछ बातें…

अगर किसी व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा एकदम गोलाई की आकृति में हो। व्यक्ति की मस्तिष्क रेखा दो भागों में बंटकर अलग दिशा में जाती हो और हथेली में त्रिकोण का निशान बना हो तो व्यक्ति के जीवन में धन लाभ का योग बनता है। इस तरह के योग बनने पर व्यक्ति के पास धन आने में किसी भी तरह की कोई कठिनाई सामने नहीं आती। व्यक्ति का भाग्य चमकदार होता है।

हथेली पर शनि पर्वत और मणिबंध रेखा के संयोग को बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर मणिबंध से शुरू होकर कोई रेखा सीधे शनि पर्वत तक पहुंचती है तो व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। ऐसे व्यक्ति हर तरह की मुसीबतों को पार करते हुए हमेशा ऊंचे मकाम पाता है। वही अगर भाग्य रेखा पर किसी भी तरह का कोई अशुभ निशान न बना हो तो व्यक्ति बिजनेस में सफल होता है।

शनि पर्वत में उभार होना व्यक्ति को धनवान और भाग्यशाली बनाता है। इसके अलावा शुभ सूर्य पर्वत भी व्यक्ति के मान-सम्मान को बढ़ाता है। शुभ शनि पर्वत से व्यक्ति के जीवन में कई तरह शुभ समाचार प्राप्त होते हैं।

अगर किसी व्यक्ति की हथेली भारी, उंगलियां कोमल और लंबी होती है तो ऐसा व्यक्ति काफी धनवान होता है। उसके जीवन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होती।

अगर मध्यमा उंगली जिसके नीचे शनि पर्वत रहता है उस पर दो खड़ी रेखाएं हों तो व्यक्ति के जीवन में काफी संपन्नता और खुशियां आती हैं।

Exit mobile version