Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जानें स्वस्थ रहने के लिए हाथ धोना होता है कितना जरूरी

handwashing

हाथ धोना

लाइफस्टाइल डेस्क। हाथ धोएंगे तो बीमारियों से दूर रहेंगे। लोगों को हाथ धोने के फायदों के प्रति जागरूक करने के मकसद से ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे की शुरुआत 2008 में की गई थी। हर साल ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे 15 अक्तूबर को मनाया जाता है। अगर आप अपने हाथों को साफ रखेंगे तो आप तंदुरुस्त रहेंगे। खाना खाने से पहले, खाना खाने के बाद और किसी को खाना खिलाने से पहले हाथ जरूर वॉश करें। तभी आप और आपका परिवार बीमारियों से महफूज रह सकता है।

पार्टनरशिप समिति के सदस्‍यों में कोलगेट, पामोलिव, FHI 360, प्रॉक्‍टर एंड गैंबल, यूनिसेफ, यूनिलिवर और वर्ल्ड बैंक शामिल थे। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसका खास मकसद लोगों को हाथ धोने की अहमियत बताना है। हाथों की सफाई पर हैंडवॉशिंग कार्यक्रम चलाने वाले मध्य प्रदेश का नाम 2014 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था।

Exit mobile version