• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें कैसे तय होती है ईद की तारीख, कई बार अलग-अलग क्यों मनाया जाता है ये पर्व

Writer D by Writer D
01/05/2022
in फैशन/शैली, धर्म
0
Eid

Eid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इन दिनों रमजान (Ramadan) का पाक महीना चल रहा है और इस पाक महीने के आखिर में मनाई जाती है, ईद ( Eid) । दुनियाभर में रहनेवाले करीब 200 करोड़ मुसलमान ईद (Eid) का त्योहार मनाते हैं। हर साल ईद की तारीख (Date of Eid) अलग-अलग होती है और यह चांद देखे जाने पर निर्धारित होता है। कई बार तो खाड़ी देशों में ईद (Eid) पहले मनाई जाती है और उसके अगले दिन बाकी दुनिया ईद (Eid) मनाती है। इसके पीछे चांद का दिखना या ना दिखना कारण होता है। आइए जानते हैं दुनियाभर में ईद (Eid) की तारीख कैसे तय होती है और कई बार अलग-अलग दिन क्यों मनाया जाता है यह त्योहार।

दरअसल, दुनियाभर के मुसलमान इस्लामिक कैलेंडर को मानते हैं, जिसे हिजरी सन भी कहा जाता है। यह चांद पर आधारित है। हिजरी सन की शुरुआत मोहर्रम माह के पहले दिन से होती है। अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक देखें तो इस हिजरी सन की शुरुआत 622 ईस्वी में हुई थी। हजरत मोहम्मद मक्का से निकलकर जब मदीना में बस गए तो इसे हिजरत कहा गया। इसी से हिज्र बना और जिस दिन वो मदीना आए, उस दिन से हिजरी कैलेंडर शुरू हुआ।

हिजरी कैलेंडर चंद्रमा का चाल पर निर्धारित है, जो घटती-बढ़ती रहती है। लेकिन हिजरी कैलेंडर के बारे में दिलचस्‍प बात यह है कि चंद्रमा की घटती-बढ़ती चाल के अनुसार इसमें दिनों का संयोजन नहीं किया गया। लिहाजा इसके 12 महीने हर साल करीब 10 से 11 दिन पीछे होते रहते हैं। रमजान इस कैलेंडर के 9वें महीने में आता है। इसी इस्लामिक कैलेंडर और चंद्रमा को देखकर न केवल रमजान की तारीखों का निर्धारण किया जाता है, बल्कि ईद (Eid) की तारीख भी तय की जाती है।

ईद पर इन तीन स्टेप्स में बनाएं स्वादिष्ट केसर फिरनी

ईद (Eid) अमूमन 29 दिन के रमजान म‍हीने के बाद मनाया जाने वाला त्योहार है, लेकिन उस दिन चांद नजर नहीं आता तो ईद (Eid) अगले दिन मनाई जाती है। चांद के दीदार के आधार पर इसकी तारीख अलग हो सकती है। इमाम, धार्मिक मामलों के प्रमुख या इससे संबंधित संगठनों और संस्‍थाओं के प्रमुख ईद का चांद देखे जाने की घोषणा करते हैं।

देशों की भौगोलिक स्थिति और खगोलीय आधार पर भी चांद का दीदार अलग-अलग हो सकता है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब में ईद कब होगी, इसका फैसला आम जनता में से कुछ लोगों को चांद दिख जाने के आधार पर होता है। कई इस्लामिक देश सऊदी अरब की तय की गई तारीख पर ही ईद (Eid) मनाते हैं।

शिया आबादी वाले देश ईरान में ईद (Eid) की तारीख सरकार तय करती है। वहीं शिया और सुन्नी दोनों की आबादी वाले देश इराक में दोनों समुदायों के लोग अपने-अपने धार्मिक प्रमुखों का अनुसरण करते हैं। धर्मनिरपेक्ष देश तुर्की खगोल विज्ञान की मदद से ईद के दिन का फैसला करता है। जबकि यूरोप में मुसलमान अपने समुदायों प्रमुखों के फैसले के आधार पर ईद मनाते हैं।

बेहद खास है ईद, जानें मनाने की वजह

Tags: eid 2022eid dateeid in inidaEid MubarakEid Ul FitarEid Wishes
Previous Post

अक्षय तृतीया पर बन रहा है पंच महायोग, 100 सालों तक नहीं आएगा ऐसा दुर्लभ योग

Next Post

जाने सबसे पहले कब और कहां दिखेगा ईद का चाँद

Writer D

Writer D

Related Posts

makeup tips
फैशन/शैली

गर्मियों में अपनाएं ये मेकअप टिप्स, मिलेगा बेहतरीन लुक

25/04/2026
Aam Panna
खाना-खजाना

लू से बचाती है ये देसी ड्रिंक, 1 गिलास भी है असरदार

25/04/2026
Mathura Peda
खाना-खजाना

मथुरा के पेड़े खाने को है बेकरार, घर पर ऐसे करें तैयार

25/04/2026
Okra Water
फैशन/शैली

ओव्यूलेशन को बूस्ट अप करने के लिए पिए भिंडी का पानी

25/04/2026
Hair
Main Slider

बालों के कंडीशनर के लिए करें इन चीजों का इस्तेमाल

25/04/2026
Next Post

जाने सबसे पहले कब और कहां दिखेगा ईद का चाँद

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi

पासपोर्ट मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी तीन साल की NOC

26/05/2023
school closed

यूपी में आज से विंटर वेकेशन शुरू, इतने दिन बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल

31/12/2024
Murder

मामूली विवाद में सीमेंट व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

25/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version