Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जान लें सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है यह जापानी डिश

japani dish sushi

japani dish sushi

लाइफ़स्टाइल डेस्क। सुशी एक जापानी भोजन है, जिसमें पके हुए विनेगर चावल और अन्य सामग्री के साथ आमतौर पर कच्ची मछली या अन्य समुद्री खाद्य शामिल किया जाता है। यह भले ही जापानी डिश हो लेकिन भारत में भी इसे पसंद करने वाले लोगों की कमी नहीं है। अगर आप भी सुशी खाने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाएं, आपकी सेहत को हो सकता है नुकसान। जानें कैसे।

अगर आप अपना वजन कम करने की सोच रहे हैं तो सुशी का सेवन करने से पहले एक बार जरूर सोच लें। सुशी रोल तैयार करते समय इसमें सॉस, तले हुए टेम्पूरा के टुकड़े, क्रीम चीज और अन्य चीजें को साथ मिलाने से यह रोल कैलोरी से भरपूर हो जाता है।

सुशी बनाने के लिए अक्‍सर टूना मछली का इस्तेमाल किया जाता है। जो कि उच्‍च पारा सामग्री के लिए कुख्‍यात है। दरअसल, ट्यूना, स्‍वोर्डफिश, मार्लिन और शार्क में पाया जाने वाला न्‍यूरोटॉक्सिन पारा शरीर के लिए अच्‍छा नहीं होता है। इसका अधिक सेवन करने से दृष्टि हानि, पूरे शरीर में झुनझुनी, बोलने, चलने और सुनने में कठिनाई और मांसपेशियों में कमजोरी आदि जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं।

पैरासाइट्स, विशेष रूप से, सुशी में बहुत आम होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप सुशी खाते हैं तो मछली को पकाने का विकल्‍प नहीं होता। जिससे आप वायरस, बैक्टीरिया और पैरासाइट्स की एक विस्तृत श्रृंखला के संपर्क में आ जाते हैं। पैरासाइट्स के लक्षणों में उल्टी, दस्त, और टैपवार्म का निष्कासन शामिल हैं।

Exit mobile version