Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जानें किस दिन हो सकती हैं प्रेगनेंट, ऐसे पता करें अपना ओव्यूलेशन टाइम

मां बनना किसी भी महिला के जीवन का खास पल होता है। मां बनने के लिए महिलाओं को कई तरह की तैयारी करनी पड़ती है। कंसीव करने को लेकर महिलाएं काफी परेशान रहती है।

नॉर्मल प्रेग्नेंसी (pregnant) कंसीव करने के लिए कौन सा दिन सही होता है। बता दें कि नॉर्मल प्रेग्रेंसी (pregnant) कंसीव करना किसी भी महिला के ओव्युलेशन पर निर्भर होता है। हर महिला का ओव्यूलेशन (ovulation) अलग अलग होता है। ओव्यूलेशन (ovulation) पीरियड्स पर निर्भर करता है। चलिए जानते हैं आपके कंसीव करने का सही दिन और तारीख।

4 दिन में होता है प्रेग्नेंसी कंसीव

हर महिला के पीरियड्स साइकिल में 4 से 5 दिन होते है जिसमें प्रेग्नेंसी कंसीव करने के चांस बहुत अधिक होते है। लेकिन कपल को ओव्यूलेशन की सही जानकारी नहीं होती है जिसकी वजह से बेबी कंसीव नहीं हो पाता है। बता दें कि महिला का ओव्युलेशन 12 से 24 घंटे के बीच का रहता है। वहीं पुरुष के स्पर्म 3 से 5 दिन तक जीवित रहते है। ऐसे में अगर महिला को अपना ओव्यूलेशन टाइम पता हो तो आसानी से कंसीव हो सकता है।

कंसीव करने का सही दिन

कंसीव करने का सबसे सही टाइम पीरियड्स के 12 से 14 दिन पहले का होता है। मान लीजिए किसी महिला का पीरियड्स चक्र 28 दिन का है। वहीं कुछ महिलाओं का मासिक चक्र 35 से 40 दिन का होता है। अगर आपके पीरियड्स 28 दिन पर होते है तो आप आसानी ने अपना ओव्यूलेशन टाइम पता कर सकती हैं।

1 अगस्त को महिला की पहली डेट आई थी। अब अगली डेट महिला की 28 अगस्त की होगी। इस तरह महिला का ओव्यूलेशन टाइम 14 अगस्त का होगा। नॉर्मल कंसीव करने के लिए 11 से 15 अगस्त का टाइम एकदम सही है। बता दें कि ऐसा तब होगा जब आपके पीरियड डेट एकदम फिक्स हो। जिन महिलाओं के पीरियड्स डेट फिक्स नहीं है उनके फर्टाइल दिन निकालना मुश्किल होता है। अगर आपके पीरियड्स टाइम पर नहीं होते है तो आप कंसीव करने के लिए डॉक्टर से सलाह लें।

पीरियड के कितने दिन बाद कंसीव कर सकते है

पीरियड के 6 दिन के बाद कंसीव करने की संभावना अधिक होती है। मान लीजिए आपके पीरियड का आखिरी दिन सोमवार है। मंगलवार से लेकर सोमवार तक आप आसानी से कंसीव कर सकती है।

Exit mobile version