• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें कब से लग रहा है होलाष्टक, इन दिनों भूल कर भी न करें ये काम

Writer D by Writer D
08/03/2022
in धर्म, फैशन/शैली
0
Holika Dahan

Holika Dahan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

होली (Holi) का त्योहार आने वाला है। हिंदू धर्म में होली का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है। हर साल हमारे देश में होली का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल 17 मार्च 2022 को होलिका दहन (Holika Dahan) होगा और 18 मार्च को होली मनाई जाएगी।

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के अगले दिन होली मनाई जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। वहीं होली के आठ दिन पहले होलाष्टक (Holashtak) लग जाता है। इस साल होलाष्टक (Holashtak) का प्रारंभ 10 मार्च से हो रहा है, जो 17 मार्च को होलिका दहन तक रहेगा और होलिका दहन के साथ होलाष्टक का समापन हो जाएगा।

मान्यता है कि होलाष्टक के 8 दिनों में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। आइए जानते हैं कि इन 8 दिनों के होलाष्टक के दौरान कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए….

मान्यता के अनुसार कामदेव ने भगवान शिव की तपस्या भंग कर दी थी। इससे रुष्ट होकर उन्होंने प्रेम के देवता को फाल्गुन की अष्टमी तिथि के दिन ही भस्म कर दिया था। इसके बाद कामदेव की पत्नी रति ने शिव की आराधना की और कामदेव को पुनर्जीवित करने की प्रार्थना की, जिसके बाद शिवजी ने रति की प्राथना स्वीकार कर ली।

महादेव के इस निर्णय के बाद जन साधारण ने हर्षोल्लास मनाया और होलाष्टक का अंत होलिका दहन के दिन हो गया। यही वजह है कि ये 8 दिन शुभ कार्यों के लिए वर्जित माने गए।

होलाष्टक में नहीं करने चाहिए ये काम

>> कहा जाता है कि होलाष्टक में कभी भी विवाह, मुंडन, नामकरण, सगाई समेत 16 संस्कार नहीं करने चाहिए। इसके अलावा फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से लेकर पूर्णिमा के मध्य किसी भी दिन नए मकान का निर्माण कार्य प्रारंभ न कराएं और न ही गृह प्रवेश करें।

>> मान्यता के अनुसार, होलाष्टक के समय में नए मकान, वाहन, प्लॉट या दूसरे प्रॉपर्टी की खरीदारी से बचने की सलाह दी जाती है। होलाष्टक के समय में कोई भी यज्ञ, हवन आदि कार्यक्रम नहीं करना चाहिए। आप चाहें तो ये कार्य होली के बाद या उससे पहले कर सकते हैं।

>> मान्यताओं के अनुसार, होलाष्टक के समय में नौकरी परिवर्तन से बचना चाहिए। यदि नई जॉब ज्वाइन करनी है, तो उसे होलाष्टक के पहले या बाद में करें। ये भी कहा जाता है कि होलाष्टक के समय में कोई भी नया बिजनेस शुरु करने से बचना चाहिए। नए बिजनेस की शुरुआत के लिए ये समय अच्छा नहीं माना जाता है।

Tags: Holashtak 2022Holashtak dateHoliholi 2022
Previous Post

8 मार्च राशिफल: इन राशिवालों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

Next Post

कब से है चैत्र नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का मुहूर्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Badrinath
Main Slider

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

23/04/2026
Main Slider

शनि का ‘अग्निपरीक्षा’ काल शुरू, इन राशियों के लिए शुरू हुआ मुश्किल वक्त

22/04/2026
Main Slider

वैष्णो देवी मंदिर में महाधोखा, चढ़ावे की चांदी में मिलावट का खुलासा

22/04/2026
Face Pack
Main Slider

इस स्किन पर ट्राई करें ये फेसपैक, मिलेगा गुलाबों सा निखार

22/04/2026
Pumpkin
फैशन/शैली

उम्र दिखेगी 5 साल कम, ऐसे करें इस सब्जी का इस्तेमाल

22/04/2026
Next Post
Chaitra Navratri

कब से है चैत्र नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का मुहूर्त

यह भी पढ़ें

ऐश्वर्या राय ने 400 जूनियर आर्टिस्ट के साथ शूट किया ‘पोन्नियिन सेलवन’ का गाना

14/09/2021
Mauni Amavasya

मौनी अमावस्या पर यहां जलाएं दीपक, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

25/01/2025

नकली मोबिल ऑयल फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार

28/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version