Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Horoscope: आज इन जातकों को कार्यक्षेत्र में मिल सकता हैं कोई विशेष पद या दायित्व

Horoscope

Horoscope

आज दिनांक 23 फरवरी 2024, शुक्रवार को पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

मेष

आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे। साथ ही आज आपको कोई विशेष पद या दायित्व कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। नौकरी में यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलना निश्चित हैं। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक सहयोग मिलेगा।

वृषभ

आज का दिन अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी बहुत मेहनत रहेगी। स्वास्थ्य में कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में अपने साझेदारों से सतर्क रहें।

मिथुन

आज आप का दिन परेशानियों से भरा रह सकता है। आपका पुराना कोई विवाद फिर से सामने आ सकता है। आज कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। यदि शेयर मार्केट का काम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है।

कर्क

आज का दिन महत्वपूर्ण है। कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। आर्थिक सहयोग मिलेगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

सिंह

आज का दिन अच्छा है। पिछले दिनों से जिस कार्य विशेष के लिए सोच रहे हैं, वो पूरा होगा। कोर्ट केस में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।

कन्या

आज का दिन भागदौड़ से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होने से आपको काम के चलते बाहर जाना पड़ सकता है। वाहन का उपयोग संभाल कर करें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

तुला

आज वाहन का उपयोग संभल कर करें। लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मौसम के हिसाब से परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक

आज आप चाहें, तो कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। कुछ लोगों का आर्थिक सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथी आपको परिवार में मान सम्मान मिलेगा।

धनु

आज आप कोई नया वाहन मकान खरीदने का प्लान कर सकते हैं। परिवार व मित्रों से सहयोग मिलेगा। नौकरी के प्रयास में सफलता मिल सकती है। व्यापार आदि में लाभ प्राप्त होगा।

मकर

आज कोई दुखद समाचार मिल सकता है। परिवार या मित्रों में किसी को खोने से मन उदास रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कुंभ

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम ना उठाएं। किसी लड़की को बड़ी धनराशि उधार के रूप में ना दें। शेयर मार्केट बड़ा निवेश ना करें।

मीन

दिन अच्छा रहेगा। कोई नया बड़ा कार्य मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं।

Exit mobile version