• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहली बार रख रही है वट सावित्री का व्रत, यहां जानें सही पूजन विधि

Writer D by Writer D
18/05/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Vat Savitri Vrat

Vat Savitri Vrat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वट सावित्री का व्रत (Vat Savitri Vrat) ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को रखा जाता है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास करती हैं. ऐसा कहा जाता है कि वट सावित्री का व्रत करवा चौथ जितना ही फलदायी होती है. इस साल वट सावित्री का व्रत (Vat Savitri Vrat) शुक्रवार, 19 मई को रखा जाएगा. इस वर्ष जो महिलाएं पहली बार वट सावित्री का व्रत रखने जा रही हैं, उन्हें इसके नियम, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में पता होना चाहिए.

वट सावित्री का व्रत (Vat Savitri Vrat) रखने वाली महिलाओं को सौभाग्यवती का वरदान प्राप्त होता है. यह उपवास ना सिर्फ पति की दीर्घायु के लिए रखा जाता है, बल्कि इससे घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता भी आती है. वट सावित्री का पर्व इस साल बेहद खास रहने वाला है. वट सावित्री के दिन सोमवती अमावस्या और शनि जयंती भी मनाई जाएगी. इसके अलावा, सुबह के वक्त सर्वार्थ सिद्धि योग और सुकर्मा योग भी लग रहा है. ऐसे शुभ संयोग में वट सावित्री का व्रत रखना अपने आप में लाभकारी होगा.

पूजन सामग्री (Vat Savitri Vrat Puja Samagri)

वट सावित्री का व्रत रखने वाली महिलाओं को दो टोकरियों में पूजा का सामान सजाकर रखना चाहिए. इसमें सावित्री और सत्यवान की मूर्ति, कलावा, बरगद का फल, धूप, दीपक, फल, फूल, मिठाई, रोली, सवा मीटर का कपड़ा, बांस का पंखा, कच्चा सूत, इत्र, पान, सुपारी, नारियल, सिंदूर, अक्षत, सुहाग का सामान, भीगा चना, कलश, मूंगफली के दाने, मखाने का लावा जैसी चीजें शामिल होती हैं.

पूजन विधि (Vat Savitri Vrat Pujan Vidhi)

वट सावित्री व्रत के दिन सुबह-सुबह दोनों टोकरियों का सामान लेकर बरगद के पेड़ के पास जाएं. सबसे पहले बरगद के पेड़ को जल अर्पित करें. इसके बाद पेड़ पर रोली और कुमकुम का तिलक करें. फिर कच्चा सूत बांधकर बरगद की सात बार परिक्रमा करें. बरगद के वृक्ष की आरती करें और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करें.

Tags: Vat Savitri vratVat Savitri Vrat dateVat Savitri Vrat importanceVat Savitri Vrat kathaVat Savitri Vrat muhuratVat Savitri Vrat puja vidhi
Previous Post

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर संचालित घोड़े-खच्चरों के प्रति प्रशासन गंभीर, दिए ये निर्देश

Next Post

आज वट सावित्री पर अपने परिजनों को ऐसे दें शुभकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

fashion tips
फैशन/शैली

छोटी हाइट की लड़कियों के फैशन टिप्स, मिलेगा स्टाइलिश लुक

06/05/2026
plastic bag
फैशन/शैली

प्लास्टिक में खाना खाने के होते है ये नुकसान

06/05/2026
AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
CM Dhami
धर्म

शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – मुख्यमंत्री

05/05/2026
Anand Bardhan
Main Slider

मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा

05/05/2026
Next Post
Vat Savitri Vrat

आज वट सावित्री पर अपने परिजनों को ऐसे दें शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें

Ganpati Bappa came to Kamya Punjabi's house

काम्या पंजाबी के घर पधारे गणपती बप्पा, वही मनीष पॉल की बेटी ने बनाया बप्पा

22/08/2020
cm yogi

सिमोन ने यूपी को बताया अपना ‘दूसरा घर’, कहा योगी की जीत के लिए आश्वस्त थे

15/06/2022
Assistant Commandant martyred in Naxalite attack

सुकमा में नक्सलियों ने किया IED से हमला, असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, नौ जवान घायल

29/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version