Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जानिए होलिका दहन की राख से क्या होते हैं फायदे

Holika Dahan

Holika Dahan

नई दिल्ली। फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाता है। होली (Holi) का पर्व बुराई पर अच्छाई के जीत का प्रतीक है। होलिका दहन (Holika Dahan) के अगले दिन रंग वाली होली खेली जाती है। इस साल होलिका दहन (Holika Dahan) 17 मार्च को किया जाएगा। ऐसे में रंग वाली होली 18 मार्च को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन (Holika Dahan) से आसपास की नकारात्मक शक्तियां नष्ट होती हैं और जीवन में खुशहाली आती है। होली के खास मौके पर जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली पाने के लिए ज्योतिष में कई उपाय बताए गए हैं।

यूपी के इस क्षेत्र में होलिका दहन के अगले दिन मनाया जाता है शोक

होली पर ग्रहों का बन रहा खास संयोग-

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण होली (Holi) का त्योहार खास रहने वाला है। इस दिन कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। होली (Holi) के दिन अमृत योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, वृद्धि योग और ध्रुव योग बनेगा। इसके साथ ही गुरु व आदित्य योग का भी निर्माण हो रहा है। मान्यता है कि आदित्य योग में होली (Holi) पूजन करने से घर में सुख-शांति व समृद्धि आती है।

होली पर बन रहे कई शुभ संयोग, होलिका दहन की पूजा में भूल कर भी ना करें ये गलतियां

होलिका दहन के उपाय-

  1. अगर घर में लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं या घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करना चाहते हैं तो होलिका (Holika) की राख की पोटली बनाकर रखनी चाहिए। इसके बाद शुभ मुहूर्त में घर के अलग-अलग हिस्से में घर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
  2. घर के किसी सदस्य या बच्चे को जल्दी नजर लग जाती है या कोई व्यक्ति हमेशा बीमार रहता है तो इसके लिए होलिका (Holika) की राख को किसी कपड़े में बांधकर व्यक्ति के सिर से सात बार घुमाएं और फिर इसे मिट्टी में दबा दें।
  3. आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए होलिका (Holika) की राख को लाल रंग के कपड़े में बांधे। इसके बाद इसे तिजोरी या धन वाले स्थान पर रखें दें। आप अपनी छोटी पर्स में भी इसे रख सकते हैं। मान्यता है कि किसी नए काम की शुरुआत से पहले इसका टीका लगाने से काम में सफलता हासिल होती है। अधूरे काम पूरे होते हैं और जीवन में खुशहाली आती है।
Exit mobile version