Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जानिए वेट लॉस के लिए क्या है ज्‍यादा बेहतर सब्जियां या जूस

weight loss drink

weight loss drink

लाइफ़स्टाइल डेस्क। सब्जियां हमारे वेट लॉस डाइट प्लान (weight loss diet plan) का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। इन पौष्टिक, स्वस्थ और फाइबर से भरपूर नेचुरल फूड्स के बिना वजन कम करना, सिर्फ एक सपने की तरह है। अपनी डाइट में सब्जियों को शामिल करना, आपके वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करने का सुनिश्चित तरीका है। हालांकि एक सवाल है जो मोटे या ज्यादा वजन वाले लोगों को अक्सर परेशान करता है, क्या सब्जियों का रस पीना भी उन्हें खाने जितना ही फायदेमंद है। चलिए हम आपको इस कंफ्यूजन से मुक्त करते हैं।

सब्जियां कई पोषक तत्‍वों से भरपूर होती हैं। आप उन्हें कच्चा या पकाकर दोनों ही तरीकों से खा सकती हैं। साथ ही उनके रस का भी सेवन कर सकती हैं। सब्जियों को सीधे तौर पर खाना या उनके रस का सेवन करना, दोनों ही तरीकों के अपने फायदे और नुकसान हैं। इसलिए अगर आप दोनों में से किसी एक का चुनाव करने के बारे में सोच रही हैं, तो इसके लिए सबसे पहले अपने लक्ष्यों का मूल्यांकन करने की आवश्यकता है।

सब्जियों का सीधे तौर पर सेवन करने से आपको फाइबर मिलता है। जो कि ज्यादातर उनके रस में नहीं होता है। फाइबर बाउल मूवमेंट को आसान बनाता है। वेट लॉस के लिए पाचन और बाउल मूवमेंट का दुरुस्‍त होना बहुत ही जरूरी है। लेकिन एक और सच्चाई यह है कि सब्जियों में पाए जाने वाले बहुत सारे विटामिन पानी में घुलनशील विटामिन हैं, जो ऑक्सीकरण के कारण आसानी से खो सकते हैं।

सब्जियों को काटने, पकाने, भंडारण और उनको खाने की पूरी प्रक्रिया के दौरान, उनमें मौजूद पोषक तत्वों की एक बड़ी मात्रा खो जाती है।

हालांकि जब आप फाइबर इंटैक्ट के साथ कच्ची सब्जियों का रस लेते हैं, तो आपके शरीर को अधिक पोषक तत्व मिलते हैं। यह आपके शरीर को अधिक विटामिन और मिनरल अवशोषित करने में मदद करता है। जूस पीने से शरीर के गैस्ट्रिक अस्तर (gastric lining) में सब्जियों का अवशोषण समय कम हो जाता है। जिससे पेट में पीएच स्तर (pH level) कम होता है। इसके कारण पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।

Exit mobile version