Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दुनिया में जानें अब तक के बड़े विमान हादसे कब और कहां हुए?

विमान हादसे कब और कहां हुए?

विमान हादसे कब और कहां हुए?

नई दिल्ली। केरल के कोझिकोड में शुक्रवार को बड़ा विमान हादसा हो गया है। कोझीकोड के करिपुर हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान रनवे पर फिसला और हादसा हो गया। यह विमान दुबई से कोझिकोड आ रहा था। बताया जा रहा है कि इस विमान में 191  यात्री सवार थे। इस विमान हादसे में पायलट सहित 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

आइए जानते हैं कब-कब कहां विमान हादसे हुए :

2018: ईरान के जाग्रोस पर्वत पर हुए यात्री विमान के हादसे में सभी 66 लोगों की मौत हो गई थी। उड़ान भरने के घंटे भर बाद ही ईरान की राजधानी तेहरान से यासुद जाने वाला ये विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

2018: तुर्की एयरपोर्ट के रनवे से पेगासस एयरलाइंस बोइंग 737-800 विमान उतरकर समुद्र किनारे पर लटक गया था। विमान में 168 यात्री सवार थे जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया।

2018: नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बांग्लादेश का प्लेन लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। जिसमें 49 लोगों की मौत हो गई जबकि 22 से ज्यादा लोग घायल हैं।

2016: ब्राजील के एक फुटबाल क्लब की टीम को लेकर जा रहा एक विशेष विमान कोलंबिया के पहाड़ों पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 75 लोगों की मौत हो गई थी।

2014 : अल्जीरिया की उत्तरी पूर्वी पहाड़ियों पर सैन्य वाहक विमान सी-130 दुर्घटनाग्रस्त। इसमें 78 लोग मारे गए।

2013 : तातरस्तान एयरलाइंस का बोइंग 737 कजान एयरपोर्ट (रूस) में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त। इसमें सवार सभी 50 लोगों की मृत्यु।

2013 : लाओ एयरलाइंस की फ्लाइट एटीआर 72-600 उतरते वक्त लातविया की मेकांग नदी में गिरी। सभी 49 सवार मरे।

2012 : दाना एयर पैसेंजर विमान नाइजीरिया के लागोस में दुर्घटनाग्रस्त। 150 विमान यात्रियों की मौत।

2012 : भोजा एयर बोइंग 737 पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के मुख्य एयरपोर्ट पर हादसे का शिकार। छह क्रू सदस्यों और 121 यात्रियों की मौत।

2011 : मोरक्को का सैन्य विमान सी-130 हरक्युलिस मोरक्को की गुलेमिम पहाड़ियों से टकराया। 78 लोग मरे। हादसा खराब मौसम के कारण हुआ।

2011 : हेवा बोरा एयरवेज का विमान खराब मौसम के चलते कांगो गणराज्य में दुर्घटनाग्रस्त। विमान में सवार 118 में 74 यात्री मारे गए।

2011 : ईरान एयर बोइंग 727 हवा में टूटा। सवार 100 में 77 लोग मारे गए।

2010 : एयरो कैरिबियन पैसेंजर टर्बोप्राप विमान मध्य क्यूबा की पहाड़ियों से टकराया। 68 लोग मारे गए।

2010 : पाकिस्तानी विमान एयरब्लू की घरेलू फ्लाइट इस्लामाबाद में उतरते समय पहाड़ियों से टकराई। सभी 152 लोगों की मौत।

2010 : एयर इंडिया का एक्सप्रेस बोइंग 737 मंगलूर एयरपोर्ट पर रनवे से फिसल कर खाई में गिरा। 158 लोग हादसे का शिकार।

2010 : अफ्रीकिया एयरवेज का एयरबस 330 लीबिया के त्रिपोली एयरपोर्ट के करीब उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त। 100 लोग मरे।

2010 : पोलिस राष्ट्रपति लेव कोजेंस्की को ले जा रहा टुपोलेव 154 विमान रूसी एयरपोर्ट स्मोलेंस्क पर हादसे का शिकार। 90 लोग मारे गए।

Exit mobile version