• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानिए कब है भाई दूज का त्योहार, क्यों मनाया जाता है यह पर्व

Writer D by Writer D
06/11/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
bhai dooj

bhai dooj

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। भाई दूज का त्योहार हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को हर वर्ष मनाया जाता है। भाईदूज का पर्व रक्षाबंधन की तरह ही मनाया जाता है। जिसमें बहन भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी सुख और समृद्धि का कामना करती है। भाई दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है। भई दूज का त्योहार दीपावली के दो दिन बाद मनाया जाता है। भाई और बहन के प्रेम और स्नेह का त्योहार क्यों मनाया जाता है क्या है इसके पीछे की मान्यता…

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सूर्यदेव और उनकी पत्नी छाया की दो संताने थी। यमराज और यमुना। भाई और बहन दोनों में बड़ा ही स्नेह था। बहन यमुना हमेशा चाहती थी भाई यमराज उनके घर आकर भोजन ग्रहण किया करें। लेकिन हमेशा काम में व्यस्त रहने वाले यमराज बहन की विनती को टाल देते थे। एक बार बहन यमुना ने कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि पर अपने घर के दरवाजे पर भाई यमराज को देखकर अत्यंत प्रसन्न हुई। बहन यमुना ने बहुत ही प्रसन्न मन से भाई यमराज को भोजन करवाया।  बहन के स्नेह और प्यार को देखकर भाई यमदेव ने वर मांगने को कहा।

तब बहन ने वरदान के रूप में यमराज से यह वचन मांगते हुए कहा कि आप हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भोजन करने आएं। साथ ही इस तिथि पर जो बहने अपने भाई को टीका लगाकर उन्हें भोजन खिलाएं उनमें आपका भय न हो। तब यमदेव ने बहन यमुना को यह वरदान देते हुआ कहा कि आगे से ऐसा ही होगा। तब से यही परंपरा चली आ रही है कि हर वर्ष जो बहने अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर भोजन कराएंगी उसे और उसके भाई को कभी भी यमदेव का भय नहीं सताएगा।

भाई दूज का शुभ मुहूर्त

भाई दूज का त्योहार कल मनाया जाएगा। इस दिन शुभ मुहुर्त में ही तिलक करना चाहिए। भाई दूज के दिन तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 3 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।

Tags: Bhai doojBhai Dooj 2021bhai dooj 2021 datebhai dooj muhurat 2021bhaiya dooj 2021when is bhai doojभाई दूजभाई दूज 2021
Previous Post

मनुष्य की काबिलियत को जड़ से खत्म कर देती हैं ये 3 चीजें

Next Post

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अगले 6 माह के लिये बंद हुये बाबा केदारनाथ के कपाट

Writer D

Writer D

Related Posts

fiber
फैशन/शैली

डाइट में शामिल करें फाइबर से भरपूर फूड

30/05/2026
Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
Teejan Bai
Main Slider

पद्म विभूषण तीजन बाई की हालत नाजुक, AIIMS रायपुर में इलाज जारी

29/05/2026
Next Post
Kedarnath Dham

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अगले 6 माह के लिये बंद हुये बाबा केदारनाथ के कपाट

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

सपा सरकार की देन है कानपुर मेट्रो, झूठ बोलती है योगी सरकार: अखिलेश यादव

09/05/2023
Cyclone Montha

‘मोंथा’ की एंट्री! काकीनाडा के पास रात में भारी तूफान का खतरा

28/10/2025
Shopiya Encounter

पुलवामा : सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, एक जवान घायल

29/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version