• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानिए कब है दशहरा, शुभ मुहूर्त और महत्व

Writer D by Writer D
12/10/2021
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Dussehra

Dussehra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री राम ने अहंकारी रावण का वध किया था। इसके साथ ही इस दिन ही मां दुर्गा नें असुर महिषासुर का भी वध किया था। इस कारण ही इस दिन भगवान राम के साथ मां दुर्गा के भी पूजन का विधान है। इस साल दशहरा 15 अक्टूबर, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।दशहरा का पर्व अवगुणों को त्याग कर श्रेष्ठ गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इसी कारण इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है।आइए जानते है दशहरा की सही तिथि और पूजन का विजय मुहूर्त….

तिथि और पूजन मुहूर्त

दशहरा का पर्व नौ दिनों तक मां दुर्गा के नवरात्रि पूजन के बाद दसवें दिन मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार दशहरा का पर्व आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी की तिथि को मनाया जाता है।

इस साल दशमी की तिथि 14 अक्टूबर को शाम 06.52 बजे से शुरू होकर 15 अक्टूबर को सांय काल 06.02 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। इसलिए उदया तिथि के अनुरूप दशहरा 15 अक्टूबर, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। दशहरा के पूजन का शुभ मुहूर्त विजय मुहूर्त होगा। जो कि 15 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से 02 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।

दशहरा या विजयदशमी के दिन मान्यता अनुरूप भगवान श्री राम और मां दुर्गा दोनों का ही पूजन किया जाता है। एक और नवरात्रि के पूजन का अतिंम दिन होने के कारण इस दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। दूसरी ओर भगवान राम की रावण पर विजय को प्रतीकात्मक रूप से मनाते हुए रावण के पुतले का दहन किया जाता है।

इस दिन किसान अपनी नई फसल का उत्सव मनाते हैं तो योद्धा अपने अस्त्र-शस्त्र का पूजन करते हैं। पौराणिक काल में राजा दशहरा के दिन पूजन कर युद्ध के अभियान पर निकलते थे। दशहरे के पूजन में शमी की पत्तियों का विशेष महत्व है। पूजा में फूलों के साथ शमी की पत्तियों को जरूर चढ़ाना चाहिए।

Tags: dussehraDussehra 2021Dussehra celebrationdussehra datedussehra importanceDussehra muhurat
Previous Post

12 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों को आज होगा धन लाभ

Next Post

आज है नवपत्रिका पूजा, जानें पूजन विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

इंसानों के बिस्कुट में पशुओं के चारे वाला चोकर, प्रियागोल्ड का लाइसेंस सस्पेंड

17/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में बढ़ी फिल्म शूटिंग, अक्षय कुमार-जाह्नवी कपूर कर रहे शूट

17/10/2026
Main Slider

UPSSSC: PET 2026 के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

17/10/2026
Main Slider

रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Lal Krishna Advani
Main Slider

98 साल के आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, जेपी नड्डा ने जाना हाल

17/10/2026
Next Post
Shardiya Navratri

आज है नवपत्रिका पूजा, जानें पूजन विधि

यह भी पढ़ें

murder in tihar jail

तिहाड़ जेल में दिनदहाड़े कैदी की चाकू से गोदकर हत्या, कैदियों ने लगाई सुरक्षा की गुहार

01/10/2020
आज से सेवा सप्ताह का आगाज

जेपी नड्डा ने नोएडा से किया ‘सेवा सप्ताह’ कार्यक्रम का शुभारंभ

14/09/2020
Tiranga

यहां बनाया जाता है भारत का नेशनल फ्लैग? जानें तिरंगा बनाने का क्या है नियम

14/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version