Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जानें कब चमकेगा इन राशियों का भाग्य, बुध देव की बरसेगी कृपा

Budh Dev

Budh Dev

बुध ग्रह ने 22 सितंबर को अपनी स्वराशि कन्या से निकलकर तुला राशि में गोचर किया था। 27 सितंबर को बुध तुला राशि में वक्री हो जाएंगे। बुध देव 2 अक्टूबर तक तुला राशि में ही विराजमान रहेंगे।

इसके बाद बुध कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष में बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक ग्रह कहा जाता है।  ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बुध देव के शुभ होने पर व्यक्ति का जीवन खुशियों से भर जाता है। सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र हैं जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शुत्र ग्रह हैं।

वृष राशि

शुभ फल की प्राप्ति होगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। मन शांत रहेगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। भाग्यशाली होते हैं ये राशि वाले, दूसरों की मदद के लिए रहते हैं हमेशा तैयार

मिथुन राशि

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। नया मकान या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग रहेगा। धन- लाभ होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भाई- बहन का सहयोग मिलेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मां लक्ष्मी की कृपा से बदलेगा इन राशियों का भाग्य, दिसंबर तक बरसेगी विशेष कृपा

धनु राशि

धन- लाभ होगा। सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यापार में तरक्की करेंगे। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

Exit mobile version