Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण जानिए किन देशों ने बैन की भारतीय उड़ाने

https://24ghanteonline.com/wp-content/uploads/2021/05/77-156.jpg

https://24ghanteonline.com/wp-content/uploads/2021/05/77-156.jpg

देशभर में एक बार फिर कोरोना महामारी ने कोहराम मचा रखा है। बता दे पूरे देश में पिछले 13 दिनों से साढ़े तीन लाख से ज्यादा के केस सामने आ रहे हैं। वहीं केंद्रीय स्वस्थ मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी के चलते अपना दम तोड़ चुके हैं। जिसके बाद ही कई देशों मे भारतीय उड़ानों को बैन करने का फैसला लिया है। यह फैसला स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के तहत रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) की सलाह पर किया गया है। इससे छात्रों, शिक्षाविदों और पत्रकारों समेत विभिन्न वर्गों के लोगों को छूट दी गई है। आईए जानते हैं किन देशों ने भारतीय उड़ानों को किया बैन-

बंगाल हिंसा के विरोध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने आवास पर दिया धरना

-ईरान ने 26 अप्रैल से भारत आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

-कुवैत ने 24 अप्रैल से भारत की उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया।

-ताइवान ने 3 मई को भारत से आने पर प्रतिबंध लगा दिया।

-इंडोनेशियाने पिछले 14 दिनों में भारत का दौरा करने वाले किसी भी विदेशियों को वीजा जारी नहीं करने का फैसला किया है।

-नेपाल: भारत के पड़ोसी ने सोमवार मध्यरात्रि से सभी घरेलू उड़ानों और बुधवार आधी रात से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया, 28 अप्रैल से भारत से आने वाले वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी थी।

-इजरायल: इजरायल ने अपने नागरिकों पर अस्थायी रूप से भारत आने पर रोक लगा दी है। ये रोक 3 मई से 16 मई तक लागू रहेगी।

-सिंगापुर: उसने सभी दीर्घकालिक पास धारकों और अल्पकालिक आगंतुकों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिन्होंने पिछले 14 दिनों के भीतर 24 अप्रैल से सिंगापुर में प्रवेश या पारगमन से भारत की यात्रा की है।

-कनाडा: 23-24 अप्रैल की रात से शुरू होने वाली भारत से सभी उड़ानों को 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। हालांकि, भारत से कार्गो उड़ानें जारी रहेंगी।

अगर मिस कर रहें हैं चटपटे समोसे, तो घर में ही दस मिनट में बनाए

 

-न्यूजीलैंड: न्यूजीलैंड ने भारत से अगले आदेश तक सभी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

-जर्मनी: भारत से जर्मनी में प्रवेश कुछ अपवादों के साथ प्रतिबंधित किया गया है।

-बांग्लादेश: कुछ अपवादों के साथ हवाई / रेल / भूमि के माध्यम से भारत से बांग्लादेश में भारतीयों के प्रवेश पर प्रतिबंध को 9 मई तक बढ़ा दिया गया है।

-इटली: भारतीयों को 26 अप्रैल से यूरोपीय राष्ट्र में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। केवल निवासियों को कोविड प्रोटोकॉल के साथ लौटने की अनुमति है।

-ओमान: ओमान में भारतीयों के प्रवेश पर प्रतिबंध 24 अप्रैल से लागू हो गया और अगले आदेश तक यह लागू रहेगा। केवल ओमानी नागरिकों को कोविड प्रोटोकॉल के साथ लौटने की अनुमति है।

-जिबूती: जिबूती की सरकार ने भारत से आने वाले सभी यात्रियों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है।

-नाइजीरिया: 4 मई से नाइजीरिया में भी एंटरी पर प्रतिबंध लगा दिया है।

-संयुक्त अरब अमीरात: संयुक्त अरब अमीरात ने मंगलवार को कार्गो उड़ानों को छोड़कर अनिश्चित अवधि के लिए भारत से सभी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया।

 

Exit mobile version