Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जानें क्यों ज़रूरी है सही ब्रा का पहनना, जानिए इसके फायदे

हर किसी की चाहत होती है कि वो कॉन्फिडेंट दिखें और उनकी पर्सनैलिटी अच्छी लगे। इसके लिए सिर्फ सही तरीके से उठना-बैठना या बोलना ही जरूरी नहीं होता।

आपका लुक और पहनावा भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर महिलाओं की बात की जाए तो सिर्फ उनके आउटफिट ही नहीं, बल्कि सही अंडर गारमेंट्स, विशेष तौर पर सही ब्रा (Bra) का चुनाव भी उनके व्यक्तित्व को बेहतर बनाने में मददगार है।

सही साइज की ब्रा (Correct size of bra) पहनना उतना ही जरूरी है जितना दिनचर्या के बाकी जरूरी काम। अगर आप सही साइज की ब्रा नहीं पहनती हैं तो आपके लुक के साथ-साथ आपके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

बहुत सारी महिलाएं  गलत साइज की ब्रा (Bra size) पहनती हैं क्योंकि उन्हें पता ही नहीं होता कि उनके लिए कौनसा साइज सही रहेगा। आइए, सबसे पहले जानते हैं कि सही ब्रा पहनना क्यों जरूरी है और इसके क्या फायदे हैं।

सही साइज की ब्रा पहनने के फायदे-

आरमदायक महसूस होगा

अगर आप सही साइज की ब्रा  पहनें तो इससे आपको काफी आरमदायक महसूस होगा। आप असहज महसूस नहीं करेंगी और अपने काम को बेहतर तरीके से कर सकेंगी।

आत्मविश्वास बढ़ेगा

महिलाओं के ऊपर हुई कई स्टडीज में ये बताया गया है कि जो महिलाएं ब्रा पहनती हैं वो खुद को ज्यादा आत्मविश्वास से भरा महसूस करती हैं। आपको बता दें कि उनका मानना है कि ब्रा पहनने के बाद उन्हें झिझक महसूस नहीं होती। ऐसे में इनका साइज सही होना बहुत जरूरी है। हांलाकि, यह सबकी अपनी पसंद और निजी राय है।

स्तनों को मिलता है सपोर्ट

ब्रा पहनने से स्तनों को सपोर्ट मिलता है। जिसके कारण ब्रेस्ट की त्वचा ढीली नहीं पड़ती।

बॉडी पोस्चर रहता है ठीक

सही ब्रा पहनने से बॉडी पोस्चर सही रहता है। जिसके कारण खराब पोस्चर के कारण होने वाली स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों से बचा जा सकता है।

Exit mobile version