• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानिए मकर संक्रांति पर क्यों चढ़ाते है खिचड़ी

Writer D by Writer D
12/01/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Makar Sankranti

Makar Sankranti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मकर सं​क्रांति के अवसर पर मंदिरों खासकर बाबा गोरक्षनाथ के मंदिर में खिचड़ी  चढ़ाने की परंपरा है। इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी दिन शनिवार को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति पर गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर में पूर्वांचल, बिहार के सीमावर्ती जिलों और नेपाल से लोग खिचड़ी चढ़ाने आते हैं।

खिचड़ी के कारण मकर संक्रांति को इस क्षेत्र में खिचड़ी भी कहा जाता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के ही महंत हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा आदियोगी बाबा गोरक्षनाथ से जुड़ी हुई है और इसका पौराणिक महत्व भी है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

कौन थे बाबा गोरक्षनाथ, क्या है खिचड़ी चढ़ाने की कथा

बाबा गोरक्षनाथ को भगवान शिव का अवतार माना जाता है। उनकी आदियोगी भी कहते हैं। स्थानीय लोग बाबा गोरक्षनाथ को बाबा गोरखनाथ कहते हैं, उनके नाम पर ही गोरखपुर शहर का नाम और गोरखनाथ मंदिर का नाम रखा गया है। बाबा गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाने की कथा मां ज्वाला देवी से जुड़ी हुई है।

एक समय की बात है। बाबा गोरक्षनाथ हिमाचल के प्रसिद्ध ज्वाला देवी मंदिर भिक्षाटन करते हुए पहुंच गए। वहां उन्होंने मां ज्वाला देवी को अपनी भक्ति और साधना से प्रसन्न कर दिया। मां ज्वाला देवी प्रकट हुईं और उनको दर्शन दिए, फिर गोरक्षनाथ जी को भोजन करने के लिए कहा। वे भोजन करने बैठे तो उनको कई प्रकार के व्यंजन परासे गए। उन्होंने भिक्षा में प्राप्त चावल और दाल ही ग्रहण करने का निवेदन किया।

उनके​ निवेदन पर ज्वाला देवी उनकी पसंद का भोजन तैयार करने के लिए पानी गरम करने लगीं। इस बीच बाबा गोरक्षनाथ भिक्षाटन करते हुए राप्ती नदी के किनारे आ गए। वहीं पर उन्होंने अपना अक्षय पात्र रखा और साधना में लीन हो गए। मकर संक्रांति के अवसर पर स्थानीय लोग जब वहां गए, तो बाबा को साधना में लीन पाया। लोग उनके पात्र में दाल चावल डालते, लेकिन वह भरता नहीं था।

यह एक चमत्कार था। लोग बाबा गोरक्षनाथ की पूजा करने लगे और हर मकर सक्रांति पर उनको दाल चावल की खिचड़ी, तिल के लडडू आदि चढ़ाने लगे। आज भी गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में हर मकर संक्रांति पर बाबा गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाई जाती है।

गोरखनाथ मंदिर में पहली खिचड़ी वहां के महंत चढ़ाते हैं। उसके बाद अन्य लोग खिचड़ी चढ़ाते हैं। यह गोरखनाथ मंदिर पूरे देश में नाथ परंपरा का पोषक है। यहां से नाथ परंपरा का प्रचार प्रसार भी होता है। मकर संक्रांति पर हर साल गोरखनाथ मंदिर में एक माह के लिए खिचड़ी का मेला लगता है।

Tags: KhichdiMakar SankrantiMakar Sankranti 2022
Previous Post

धन हानि से परेशान हैं तो अपनाएं यह उपाय

Next Post

घर में रखें ये एक चीज, चमक जाएगी किस्मत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी में मौसम को लेकर योगी सरकार अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देश

25/09/2026
Main Slider

UPITS: देशी-विदेशी मेहमानों ने चखी मेरठ की रेवड़ी-गजक, बोले-वाह

25/09/2026
Main Slider

सड़क किनारे रुके सीएम धामी, भुट्टा चखा और लिया सरकार के काम का फीडबैक

25/09/2026
Main Slider

UPITS वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरी

25/09/2026
Main Slider

4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास, योगी सरकार ने जारी किए 403 करोड़ रुपये

25/09/2026
Next Post
Fengshui

घर में रखें ये एक चीज, चमक जाएगी किस्मत

यह भी पढ़ें

disha patani

प्लोरल ड्रेस में बेहद ही स्टाइलिश और ग्लैमरस लगती हैं दिशा पाटनी

03/10/2020
cm yogi

चुनाव ड्यूटी के दौरान मारे गए हर कर्मचारी के परिवार को मिलेगी नौकरी : योगी

20/05/2021

कितना ही बड़ा संघर्ष करना पड़े, हम चूकेंगे नहीं और सत्य की जीत होती हैं : गहलोत

13/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version