Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खत्म हुआ 3 साल का सूखा, कोहली ने जड़ा 71 वां इंटरनेशनला शतक

Kohli

Kohli

दुबई। भारत ने विराट कोहली (Kohli) (122 नाबाद) के शतक और केएल राहुल (62) के अर्द्धशतक की बदौलत अफगानिस्तान को एशिया कप के सुपर-4 मैच में गुरुवार को 213 रन का लक्ष्य दिया।

विराट कोहली (Virat Kohli) ने आखिरकार अपना 71वां शतक जड़ते हुए 61 गेंदों पर 12 चौकों और छह छक्कों की बदौलत 122 रन बनाये। विराट ने 1020 दिनों के बाद अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा, जबकि उनका आखिरी शतक 23 नवंबर 2019 को बंगलादेश के खिलाफ खेले गये टेस्ट मैच में आया था।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को केएल राहुल और विराट कोहली ने शानदार शुरुआत दिलायी और पहले विकेट के लिये 119 रन जोड़े। राहुल ने आउट होने से पहले 41 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की बदौलत 61 रन बनाये।

तीसरे स्थान पर आये सूर्यकुमार यादव ने पहली गेंद पर छक्का लगाया लेकिन दूसरी गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गये।

इसके बाद विकेट पर आये ऋषभ पंत ने विराट का साथ दिया और दोनों ने चौथे विकेट के लिये 42 गेंदों पर 87 रन की साझेदारी की। पंत ने इस साझेदारी में सिर्फ 20 रन बनाये। कोहली ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़कर 84 पारियों बाद अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया। कोहली ने आखिरी ओवर में दो छक्के और एक चौका जड़ते हुए भारत को 20 ओवर में 212 रन तक पहुंचाया।

Exit mobile version