• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजादी के बाद से कुलदीप सेंगर के परिवार का कब्जा, पहली बार निकली प्रधानी हाथ से गई

Writer D by Writer D
03/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, उन्नाव, ख़ास खबर, राजनीति
0
kuldeep senger

kuldeep senger

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रेप केस में सजा काट रहे उन्नाव से पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के परिवार का राजनीतिक सफर भी लगभग खत्म होता नजर आ रहा है। आजादी के बाद से ही जिस ग्राम पंचायत पर सेंगर के परिवार का कब्जा था, वो अब हाथ से निकल गई है। यहां पहली बार सेंगर परिवार की बजाय कोई और गांव का प्रधान चुना गया है।

उन्नाव जनपद की सबसे बड़ी और विवादित ग्राम पंचायत में आजादी के बाद से अब तक सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर और उनके परिवार का ही कब्जा रहा है। लेकिन इस ग्राम पंचायत में पहली बार गांव की प्रधानी भी सेंगर परिवार के हाथ से निकल गई है। कुलदीप सेंगर के चिर प्रतिद्वंदी और दुष्कर्म पीड़िता का केस लड़ने वाले दिवंगत वकील के चाचा शिशुपाल सिंह ने प्रधानी का चुनाव जीत लिया है। इस ग्राम पंचायत में अभी कुलदीप सेंगर के छोटे भाई की पत्नी गांव प्रधान हैं।

योगी सरकार का अहम फैसला, हर अस्पताल में लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट

किशोरी से दुष्कर्म के मामले में तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कुलदीप सेंगर का गांव की ग्राम प्रधानी पर देश की आजादी के बाद से कब्जा रहा है। आरक्षण के चलते जब सेंगर परिवार का सदस्य चुनाव नहीं लड़ पाया तो किसी खास को मैदान में उतारकर जीत दर्ज कराई। सेंगर के नाना बाबू वीरेंद्र सिंह 36 साल प्रधान रहे। 1987-88 में कुलदीप सेंगर प्रधान बने थे।

2000 से 2010 तक कुलदीप की मां स्व. चुन्नी देवी प्रधान रहीं थीं। पिछले चुनाव में कुलदीप के छोटे भाई अतुल सिंह की पत्नी अर्चना सिंह प्रधान बनी थीं।

राज्य स्तरीय टीम-09 को सलाह देगी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम

इस बार सेंगर परिवार ने ग्राम पंचायत के चुनाव में खुलकर रुचि नहीं दिखाई। सेंगर परिवार के पुराने प्रतिद्वंदी शिशुपाल सिंह ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने 2,218 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी राम मिलन को 894 वोट से हराया है।

Tags: Kuldeep SengerPanchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat chunav countingPanchayat Chunav Newsup panchayat chunav
Previous Post

योगी सरकार का अहम फैसला, हर अस्पताल में लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट

Next Post

दस हजार से ज्यादा एक्टिव केस वाले पांच जिलों में रिकवरी रेट में सुधार

Writer D

Writer D

Related Posts

Vat Savitri Vrat
Main Slider

विवाह में आ रही है रुकावटें, तो वट सावित्री व्रत के दिन करें ये उपाय

16/05/2026
Vat Savitri Vrat
धर्म

घर पर कर रही है वट सावित्री की पूजा, तो जानें सही विधि और नियम

16/05/2026
Vat Savitri Vrat
Main Slider

वट सावित्री व्रत आज, जानें पूजा विधि से लेकर पारण तक सबकुछ

16/05/2026
summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Next Post
Corona

दस हजार से ज्यादा एक्टिव केस वाले पांच जिलों में रिकवरी रेट में सुधार

यह भी पढ़ें

sold

OMG! सरकारी टीचर ने 15 हजार में बेच दिया स्कूल का कमरा

06/08/2022
AK Sharma

कोई भी पात्र व्यक्ति आवास से वंचित नहीं रहेगा: एके शर्मा

26/01/2026
Marriages

पांच साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे है जोड़े की यूपी पुलिस ने कराई शादी

21/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version