UGC की नई गाइडलाइंस पर जारी विवाद के बीच मशहूर कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने बयान दिया है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दिवंगत रमेश रंजन मिश्रा की कविता शेयर की। कुमार विश्वास ने लिखा मैं अभागा सवर्ण हूं, रौंया-रौंया उखाड़ लो राजा।
कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने लिखा, चाहे तिल लो या ताड़ लो राजा, राई लो या पहाड़ लो राजा, मैं अभागा सवर्ण हूं मेरा, रौंया-रौंया उखाड़ लो राजा। कुमार विश्वास ने इसके साथ ही हैशटेग UGC RollBack का भी इस्तेमाल किया।
क्या है UGC का विवाद?
बता दें कि उच्च शिक्षण संस्थानों में जाति आधारित भेदभाव को रोकने के लिए 13 जनवरी, 2026 को प्रकाशित UGC के नियमों में विशेष समितियों, हेल्पलाइन और निगरानी दलों की स्थापना अनिवार्य की गई है, ताकि विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्रों की शिकायतों का समाधान किया जा सके। कुछ लोग और संगठन इसका विरोध कर रहे हैं।
