Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर पोस्ट में लिखी ये खास बात

Kushal Tandon

Kushal Tandon-Shivangi Joshi

छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर कुशाल टंडन अपने काम से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर लाइमलाइट का हिस्सा बने रहते हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि कुशाल टंडन अपनी को-एक्ट्रेस और ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी संग जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर लंबे वक्त से खबरें सामने आ रही थीं। लेकिन दोनों ने ही इन खबरों को अपने-अपने पोस्ट के जरिए महज अफवाह बता दिया था। लेकिन अब कुशाल के नए पोस्ट से ये साबित हो गया है कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं।

दरअसल शिवांगी जोशी के बर्थडे के मौके पर कुशाल टंडन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर से ज्यादा एक्टर के कैप्शन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। कैप्शन में कुशाल लिखते हैं कि, हैपी बर्थडे माई गॉर्जियस। इसके आगे उन्होंने शिवांगी जोशी के लिए काइंड, केयरिंग और फनी जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए बताया कि उनके अंदर वो सारी खूबियां हैं, जो एक लड़की के अंदर होनी चाहिए।

इतना ही नहीं अपने कैप्शन नें कुशाल ने ये भी लिखा कि, मैं तुम्हें अपनी लाइफ में पाकर काफी खुश हूं। साथ में कई और जन्मदिन और खूबसूरत यादें बनाते हैं। एक्टर के इस पोस्ट पर शिवांगी ने भी रिएक्ट करते हुए दिल बनाया है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स की लाइन लगा दी है। हर किसी का यही कहना है कि दोनों साथ में अच्छे लगते हैं। फैन्स इस जोड़ी को साथ देखकर काफी खुश हैं।

मशहूर एक्टर ने किया सुसाइड, को-एक्टर की मौत के बाद उठाया ये खौफनाककदम

माना जाता है कि कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी सीरियल बरसातें के दौरान करीब आए थे। शो में दोनों का लीड रोल था और दोनों के बीच गहरा प्यार दिखाया गया था। शो तो खत्म हो चुका है, लेकिन दोनों की लव-स्टोरी शुरू हो चुकी है। जब कुशाल और शिवांगी की शादी की खबर सामने आई थी तब एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के जरिए कहा था कि उनकी शादी हो रही है और उन्हें ही नहीं पता।

Exit mobile version