Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कुशीनगर हादसा: 11 घायलों की अचानक बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में भर्ती

kushinagar accident

kushinagar accident

कुशीनगर। जिले के नौरंगिया स्कूल टोला में बुधवार की रात कुएं की स्लैब टूट (slab broke) जाने के चलते 13 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में दर्जन भर लोग घायल थे। इनमें से कुछ को इलाज के बाद घर भेज दिया गया था।

शुक्रवार की सुबह अचानक इनमें से 11 की तबीयत बिगड़ गई। घायलों की तबीयत बिगड़ने पर 13 लोगों की मौत का मातम झेल रहे नौरंगिया में गांव वालों का दर्द और बढ़ गया। अनहोनी की आशंका से चिंतित हो उठे।

सूचना पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम एंबुलेंस बुलाकर सभी को जिला अस्पताल भिजवाई। इसके पहले इस हादसे का शिकार हुए 13 लोगों का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया था।

दुर्घटना में घायल माला, प्रिती मिश्र, पायल, अंश, काजल, तन्नू, पुष्पा, अनुप्रिया, रम्भा, लीलावती, अर्जुन आदि की तबीयत बिगड़ गई है।

Exit mobile version