Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

केवीएस ने जारी किया एडमिशन शेड्यूल, ऑनलाइन करे रजिस्ट्रेशन

केंद्रीय विद्यालय संगठन

केंद्रीय विद्यालय संगठन

नई दिल्ली| केंद्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में एडमिशन (Admission) के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार, कक्षा 1 में एडमिशन (Admission) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस (online registration process) 28 फरवरी को सुबह 10:00 बजे शुरू होगा और 21 मार्च, 2022 तक चलेगा। वहीं NEP 2020 के अनुसार, कक्षा 1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु भी बढ़ा दी है। इसके तहत, अब बच्चे की आयु 6 साल होगी।

केंद्रीय विद्यालय संगठन में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू

हालांकि पहले बच्चे की उम्र पांच साल थी। ऑफिशियल नोटिस (official notice) के अनुसार, कक्षा 2 और उससे आगे की कक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन (registration) 8 अप्रैल, 2022 से 16 अप्रैल, 2022 शाम 4:00 बजे तक होगा। वहीं कक्षा 11 के लिए एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म (registration form) एडमिशन (Admission) के लिए स्कूल की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। सभी कैटेगरी की उम्र की गिनती 31 मार्च 2022 तक की जाएगी।

CM पुष्कर ने शिक्षा मंत्री से भेंट कर केंद्रीय विद्यालय की मंजूरी दिलाने का किया अनुरोध

केवीएस (KVS) पहली क्लास के लिए एडमिशन लिस्ट तीन बार जारी की जाएगी। जारी शेड्यूल के अनुसार, पहली लिस्ट 25 मार्च, दूसरी लिस्ट 1 अप्रैल और तीसरी लिस्ट 8 अप्रैल को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। लिस्ट जारी होने के बाद पेरेंट्स आगे की एडमिशन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

(इन तारीखों का रखें ध्यान)

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख : 24 फरवरी, 2022

पहली कक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन : 28 फरवरी, 2022 (सुबह 10:00 बजे से)

पहली कक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख : 21 मार्च 2022 (शाम 07:00 बजे तक)

पहली लिस्ट जारी होने की तारीख : 25 मार्च 2022 (शुक्रवार)

दूसरी लिस्ट जारी होने की तारीख – 1 अप्रैल, 2022 (शुक्रवार)

तीसरी सूची जारी होने की तारीख – 8 अप्रैल, 2022 (शुक्रवार) (यदि सीटें खाली रहती हैं)

(एडमिशन के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन)

स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर क्लिक करें।

उपयुक्त प्रवेश लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद जरूरी डिटेल्स भरें।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। आगे बढ़ने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।

एक बार सबमिट हो जाने के बाद आगे की जरूरत के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर रख लें।

Exit mobile version