Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस दिन जारी होगा KVS-NVS-EMRS, लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म

Result

UGC NET June 2026 Result Released

केंद्रीय विद्यालयों (KVS), नवोदय विद्यालयों (NVS) और एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों (EMRS) में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए Tier-2 परीक्षा देने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। करीब चार महीने से रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को अब नतीजे के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने रिजल्ट को लेकर आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। बोर्ड की CTET यूनिट की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि Tier-2 की डिस्क्रिप्टिव आंसर बुक्स की जांच का काम तेजी से चल रहा है और मूल्यांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

अगस्त के मध्य में आएगा Tier-2 Result

CBSE ने स्पष्ट किया है कि KVS, NVS और EMRS Tier-2 के परिणाम अगस्त 2026 के मध्य में जारी किए जाएंगे। हालांकि, सभी पदों और संस्थानों के नतीजे एक साथ जारी नहीं होंगे। परिणाम अलग-अलग चरणों में घोषित किए जाएंगे।

इस अपडेट के बाद लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। उम्मीदवारों को अब रिजल्ट की तारीख को लेकर चल रही अलग-अलग चर्चाओं के बजाय बोर्ड की आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है।

अंतिम दौर में पहुंची कॉपियों की जांच

बोर्ड के मुताबिक Tier-2 परीक्षा की डिस्क्रिप्टिव आंसर बुक्स का फिजिकल इवैल्यूएशन जारी है। कॉपियों की जांच अब अपने अंतिम और एडवांस स्टेज में पहुंच चुकी है। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम तैयार कर अलग-अलग चरणों में जारी किए जाएंगे।

सोशल मीडिया की अफवाहों से रहें सावधान

CBSE ने अभ्यर्थियों को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही भ्रामक खबरों और रिजल्ट की अनधिकृत तारीखों से सावधान रहने को कहा है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि रिजल्ट से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवार केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे ctet.nic.in समेत संबंधित आधिकारिक पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें। रिजल्ट की विस्तृत तारीखों की जानकारी भी जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है।

चार महीने से परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अब सबसे अहम अपडेट यही है कि Tier-2 Result अगस्त के मध्य से चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा।

Exit mobile version