Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मजदूर ने ठेकेदार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई, हालत नाजुक

Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

नोएडा। दनकौर क्षेत्र के नवादा गांव निवासी एक ठेकेदार (Contractor) पर उसके साथ काम करने वाले मजदूर ने पेट्रोल छिड़ककर आग (Burnt) लगा दी। ठेकेदार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दनकौर के थाना प्रभारी निरीक्षक राधा रमन सिंह ने बताया कि ठेकेदार सुलेद्र की पत्नी शशि ने दनकौर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पति सुलेद्र मकान बनाने का काम करता है और ठेकेदार है। गांव में काम के दौरान 26 अगस्त को बिन्नी नामक मजदूर से उसका विवाद हो गया था।

रिपोर्ट में ठेकेदार की पत्नी ने आरोप लगाया है कि इसी से क्रोधित होकर बिन्नी ने बदला लेने के इरादे से सुलेद्र पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

सिंह ने कहा कि अत्यंत गंभीर हालत में सुलेद्र को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है और आरोपी मजदूर की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version