• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

Writer D by Writer D
05/07/2025
in Main Slider, खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
chutney

chutney

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हम सब जानते हैं कि लहसुन से सब्जी का स्वाद बढ़ जाता है। लहसुन सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। खास बात ये है कि लहसुन से बनने वाली चटनी (Lahsun Chutney) और भी शानदार होती है। इससे खाने का जायका एक अलग ही लेवल पर पहुंच जाता है। शरीर में रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाने वाले लहसुन की चटनी काफी स्वादिष्ट होती है।

इसका मजा ब्रेकफास्ट या दिन में स्नैक्स के साथ भी लिया जा सकता है। इसमें अन्य मसालों के साथ टमाटर का भी उपयोग किया जा सकता है। कई लोगों की जीभ पर तो इसका टेस्ट ऐसा चढ़ा हुआ है कि वे आएदिन इसका सेवन करते हैं और इसके बगैर नहीं रह पाते। यूं तो लहसुन की चटनी (Lahsun Chutney) कई तरीकों से बनाई जाती है, लेकिन आज हम आपको इसे राजस्थानी स्टाइल में बनाना बताएंगे।

लहसुन की चटनी (Lahsun Chutney) बनाने की सामग्री

लहसुन कलियां – 20 से 25
टमाटर – 2 से 3
अदरक टुकड़ा – 1 इंच
सूखी साबुत लाल मिर्च – 8 से 10
साबुत धनिया बीज – 2 टी स्पून
अजवायन – 1 टी स्पून
सौंफ – 1 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
हींग – 2 चुटकी
देसी घी – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

लहसुन की चटनी (Lahsun Chutney) बनाने की विधि

– सबसे पहले लहसुन के छिलके उतार लें और उन्हें एक कटोरी में रख लें।
– अब साबुत धनिया, अजवायन, सौंफ और 4-5 साबुत लाल मिर्च को खलबत्ते में डालें और उसमें छिली लहसुन की कलियां डालकर मूसल की मदद से कूट लें।
– चाहें तो इसमें 1-2 चम्मच पानी भी का उपयोग भी कर सकते हैं।
– अब टमाटर के टुकड़े करें और उन्हें मिक्सर जार में डालें और बाकी लाल मिर्च डालकर दरदरा पीस लें।
– अब एक कड़ाही में देसी घी डालकर गरम करें।
– घी पिघलने के बाद उसमें जीरा और हींग डालकर कुछ देर तक भूनें।
– इसके बाद कड़ाही में कुटा हुआ मसाला और नमक डालकर कुछ देर तक चम्मच से चलाते हुए सॉट करें।
– इसके बाद कड़ाही में टमाटर और मिर्च का पेस्ट डालकर मिक्स करें।
– चम्मच से बीच-बीच में चलाते हुए पेस्ट को तब तक भूनें जब तक कि घी अलग न हो जाए।
– इसके बाद गैस बंद कर दें। लहसुन की चटनी (Lahsun Chutney)  तैयार है। इसे कुछ दिनों तक फ्रिज में रखकर खाया जा सकता है।

Tags: garlicLahsun Chutneylahsun chutney chatpati dishlahsun chutney homelahsun chutney ingredientslahsun chutney rajasthanlahsun chutney recipe
Previous Post

किचन में रखी ये चीज दूर करेगी आर्थिक तंगी, जानें उपाय

Next Post

किचन के कपड़े हो गए हैं चिपचिपे, तो साफ करने के लिए फॉलो करें ये तरीके

Writer D

Writer D

Related Posts

Kundali
धर्म

जाने कब पार्टनरशिप में शुरू किया गया काम होता है सफल

14/03/2026
Transfer
Main Slider

देर रात हिली प्रशासनिक कुर्सी, अभिमन्यु मांगलिक बने फतेहपुर के नए कप्तान

14/03/2026
Hair
फैशन/शैली

बिना स्ट्रेटनर के करें बाल स्ट्रेट, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

14/03/2026
dahi capsicum
फैशन/शैली

हल्का और चटपटा खाने की इच्छा को पूरी करेगी ये डिश, फटाफट हो जाएगी तैयार

14/03/2026
Foundation
Main Slider

नए घर की नींव में इन चीजों को जरूर रखें, बुरी शक्तियों का प्रभाव होता है कम

14/03/2026
Next Post
Kitchen

किचन के कपड़े हो गए हैं चिपचिपे, तो साफ करने के लिए फॉलो करें ये तरीके

यह भी पढ़ें

बाहुबली मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, गैंगस्टर कोर्ट ने जारी किया वारंट

13/10/2020
Mob attack on former election chief commissioner Nurul Huda's house

पूर्व चुनाव मुख्य आयुक्त के घर पर भीड़ का हमला, जूतों और अंडों से मार कर किया बेइज्जत

23/06/2025
india-america

LAC विवाद पर सीनेट में प्रस्ताव रखकर भारत के प्रति चीनी आक्रामकता की आलोचना

14/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version