• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखीमपुर कांड: घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, CCTV को खंगाला

Writer D by Writer D
10/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखीमपुर खीरी
0
Lakhimpur violence

Lakhimpur violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में पुलिस रविवार को मामले की जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंची। पिछले रविवार को तिकुनिया इलाके में बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच में हिंसक झड़प हो गई थी, जिसमें चार किसानों समेत आठ की मौत हो गई थी।

मामले की जांच करने के लिए पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के अधिकारियों ने दंगल कार्यक्रम स्थल के नजदीक लगे पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला। बता दें कि आशीष मिश्रा से हुई पूछताछ के दौरान उसने पेट्रोल पंप पर मौजूद होने का जिक्र किया था। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अजय मिश्रा का बेटा आशीष इस मामले में मुख्य आरोपी है। आशीष मिश्र के बयानों को क्रॉस एग्जामिन करने के लिए डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, सीओ गोला संजय नाथ तिवारी समेत पूरी टीम घटनास्थल पर मौजूद थे।

घटना के बाद किसानों ने आरोप लगाया था कि आशीष मिश्रा की गाड़ी से ही किसानों का रौंदा गया। इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं ने बीते दिना लखीमपुर खीरी का दौरा किया और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की थी। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट भी गया, जहां पर सरकार और यूपी पुलिस को कड़ी फटकार लगाई गई।

मनीष हत्याकांड: एक लाख के इनामी SHO जेएन सिंह और SI अक्षय मिश्र गिरफ्तार

आखिरकार आशीष मिश्रा शनिवार को पूछताछ में शामिल होने के लिए पहुंचे, जहां पर उनसे 12 घंटे तक सवाल-जवाब किए गए। आखिकार पुलिस ने देर रात आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया था। सूत्रों के मुताबिक आशीष 3 अक्टूबर को दिन में 2:36 से 3:30 बजे तक कहां था, इसका जवाब नहीं दे पाया।

आशीष मिश्र से शनिवार को सुबह 11 बजे से 6 लोगों की टीम ने पूछताछ की थी। इस दौरान आशीष से 40 सवाल पूछे गए। लखीमपुर में क्राइम ब्रांच के दफ्तर में आशीष मिश्रा से मजिस्ट्रेट के सामने सवाल-जवाब हुए। लेकिन जांच में सहयोग नहीं करने के आरोप में आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, वह क्राइम ब्रांच की ओर से पहली बार समन किए जाने के बाद पेश नहीं हुआ था, जिसके बाद उसे दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया।

Tags: crime newslakhimpur newsup news
Previous Post

IPL: CSK ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला

Next Post

सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rooh Afza Sharbat
Main Slider

गर्मी से राहत देता है ये ड्रिंक, चाहे तो रोजाना करें सेवन

11/05/2026
फैशन/शैली

पतली आईब्रो को बनाना है घना, तो करें इस रस का इस्तेमाल

11/05/2026
Lip Balm
फैशन/शैली

रूखे होठो को सॉफ्ट बनाने के लिए बनाए लिप बाम

11/05/2026
Jal Jeevan Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जल जीवन मिशन को मिल रहा भरपूर बजट, जल्द पूरा होगा लक्ष्य

10/05/2026
IGRS Portal
उत्तर प्रदेश

IGRS की अप्रैल की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी, योगी सरकार के विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रहे

10/05/2026
Next Post

सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी

यह भी पढ़ें

देश में एक साल में ‘सारे टोल खत्म’ करने की है योजना : नितिन गडकरी

18/03/2021
CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ब्रिटेन की संसद का दौरा किया

17/10/2024
murder

इटावा : शराबी बेटे ने की गोली मारकर मां की हत्या, गिरफ्तार

26/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version