• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखीमपुर हिंसा आशीष मिश्रा की जमानत के खिलाफ याचिका पर मंगलवार को होगी सुनवाई

Writer D by Writer D
11/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखीमपुर खीरी
0
Lakhimpur violence

Lakhimpur violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट लखीमपुर खीरी कांड (Lakhimpur violence) में आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) की जमानत (Bail) के खिलाफ दायर अर्जी पर 15 मार्च को सुनवाई करेगा। आज लखीमपुर खीरी कांड में मारे गए किसानों के परिजन की ओर से वकील प्रशांत भूषण ने चीफ जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष इस मामले को मेंशन करते हुए आज ही सुनवाई की मांग की। उन्होंने चीफ जस्टिस से कहा कि इस मामले के एक गवाह पर कल रात हमला हुआ है। तब चीफ जस्टिस ने कहा कि गलती से आज ये मामला लिस्ट नहीं हो सका है, ये 15 मार्च को लिस्ट किया जाएगा।

वकील प्रशांत भूषण के जरिए दायर याचिका में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत को रद्द कराने की मांग की गई है। याचिका में कहा कि आशीष मिश्रा की ज़मानत को उत्तर प्रदेश सरकार ने चुनौती नहीं दी इसलिए हमको कोर्ट आना पड़ा।

लखीमपुर हिंसा: मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा को हाईकोर्ट से मिली जमानत

याचिका में कहा गया है कि इस मामले में चार्जशीट 3 जनवरी को दाखिल की गई है और आशीष मिश्रा ने चार्जशीट की बातों को हाईकोर्ट के संज्ञान में नहीं लाया। बता दें कि वकील शिवकुमार त्रिपाठी और सीएस पांडा ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश रद्द करने की मांग की है।

याचिका में कहा गया है कि आशीष मिश्रा को जमानत देकर हाईकोर्ट ने गलती की है। याचिका में कहा गया है कि अभीतक केंद्रीय मंत्री से पूछताछ नहीं हुई है। इस मामले में एसआईटी का काम असंतोषजनक है। याचिका में कहा गया है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका है। आशीष मिश्रा के जेल से बाहर आने से गवाहों के प्रभावित होने की आशंका है। गवाहों को अपनी जान पर खतरा महसूस हो रहा है।

लखीमपुर हिंसा: मुख्यारोपी आशीष मिश्रा की जमानत पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

याचिका में एसआईटी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी देने का निर्देश देने की मांग की गई है। याचिका में उत्तर प्रदेश सरकार से मुआवजा देने की मांग की गई है।

बता दें कि आशीष मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद 15 जनवरी को जेल से रिहा कर दिया गया। लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर 2021 को हुई हिंसा में आठ लोगों की जान चली गई थी। इस मामले में एसआईटी 3 जनवरी को लखीमपुर की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। चार्जशीट में आशीष मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

Tags: lakhimpur violenceLakhimpur violence caseLakhimpur violence newsLakhimpur violence updates
Previous Post

फिल्म ‘राधे श्याम’ ने रिलीज से पहले की 210 करोड़ कमाई

Next Post

काजोल की बहन तनिषा ने कहा रिलेशनशिप पर ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Homestay
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट, होमस्टे नीति से यूपी में बदल रहा पर्यटन का स्वरूप

26/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सरकारी धन के एक-एक पैसे का हिसाब लूंगा, लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

26/05/2026
CM Yogi inaugurated Ganga Aarti on the floating jetty at Sangam.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का किया शुभारंभ

26/05/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा: सीएम योगी

26/05/2026
CM Yogi
Main Slider

जनता का पैसा जनहित में ही खर्च होगाः सीएम योगी

26/05/2026
Next Post
तनिषा

काजोल की बहन तनिषा ने कहा रिलेशनशिप पर ये बात

यह भी पढ़ें

Corona

कोरोना की डरावनी रफ्तार, एक दिन में आए 10 हजार से ज्यादा नए केस

13/04/2023
AK Sharma

वर्षाकाल से पूर्व ही अधिक से अधिक लिगेसी वेस्ट के निस्तारण के कार्य को पूरा किया जाए : एके शर्मा

14/05/2022
Foreign exchange reserves

देश का विदेशी मु्द्रा भंडार घटकर 550.871 अरब डॉलर पर पहुंचा

17/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version