• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखीमपुर हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने गवाहों को सुरक्षा मुहैया कराने का दिया निर्देश

Writer D by Writer D
26/10/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Lakhimpur Kheri violence

Lakhimpur violence case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को गवाहों को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। देश की सबसे बड़ी अदालत ने कहा है कि मृतक श्याम सुंदर और पत्रकार की मौत पर राज्य सरकार स्टेटस रिपोर्ट पेश करे। कोर्ट ने निर्देश दिया कि अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत गवाहों के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान तेजी से दर्ज किए जाएं। मामले की अगली सुनवाई 8 नवंबर को होगी।

सुनवाई के दौरान यूपी सरकार की ओर से वकील हरीश साल्वे ने कहा कि 30 गवाहों के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज हो चुके हैं। उनमें 23 प्रत्यक्षदर्शी हैं। तब चीफ जस्टिस एनवी रमना ने पूछा कि वहां तो सैकड़ों थे, उनमें सिर्फ 23 ही चश्मदीद हैं। तब साल्वे ने कहा कि हमने गवाही के लिए विज्ञापन जारी किया था। वीडियो सबूत भी मिले हैं। परीक्षण जारी है।

चीफ जस्टिस ने कहा कि हमने राज्य सरकार की ओर से दाखिल रिपोर्ट देखी है। जांच में प्रगति हुई है। हम गवाहों की सुरक्षा का निर्देश देते हैं। सभी के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवाए जाएं। घटना में भीड़ के हाथों मारे गए श्याम सुंदर की पत्नी रूबी देवी और पत्रकार रमन कश्यप के परिवार ने भी जांच में कमी की शिकायत की है। रूबी देवी के वकील ने कहा कि तीन आरोपित अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। वह उन्हें धमकी दे रहे हैं।

वकील की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस की चार टीमें

20 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यूपी सरकार ये धारणा न बनने दे कि वो जांच को लेकर अपने पैर पीछे खींच रही है। पिछली 8 अक्टूबर को कोर्ट ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले पर असंतोष जताते हुए यूपी सरकार से पूछा था कि क्या आरोपित आम आदमी होता तो उसे इतनी छूट मिलती। कोर्ट ने कहा था कि एसआईटी में सिर्फ स्थानीय अधिकारियों को रखा गया है। यह मामला ऐसा नहीं जिसे सीबीआई को सौंपना भी सही नहीं रहेगा। हमें कोई और तरीका देखना होगा। डीजीपी सबूतों को सुरक्षित रखें।

उल्लेखनीय है कि लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को हुई हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में दर्ज एफआईआर में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा को आरोपित बनाया गया है। आशीष मिश्रा पर आरोप है कि उसकी गाड़ी से कुचलकर चार लोगों की मौत हो गई।

Tags: delhi newsHindi Samacharlakhimpur violenceSupreme CourtUP government
Previous Post

वकील की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस की चार टीमें

Next Post

यूपी में मिले मात्र 5 नए केस, सीएम योगी बोले- प्रदेश में नियंत्रण में है कोरोना

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

उत्तराखंड में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों पर सख्त निगरानी के निर्देश, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

29/05/2026
Nitin Nabeen
राजनीति

पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान: नितिन नबीन

29/05/2026
Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
Next Post

यूपी में मिले मात्र 5 नए केस, सीएम योगी बोले- प्रदेश में नियंत्रण में है कोरोना

यह भी पढ़ें

ICMR

‘देश अचानक हो रही अचानक मौत?’, संसद में हुआ बड़ा खुलासा

12/12/2024
arrested

शिक्षक भर्ती परीक्षा में नकल कराने के फरार आरोपी उप प्रधानाचार्य गिरफ्तार

18/11/2021
दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से धोया

भारत ने दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से धोया

09/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version